Tuesday, March 17, 2026
Uncategorized

मार दिए 400 से ज्यादा मुसलमान बच्चे,औरतें आदमी

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच पाकिस्तान और अफगानिस्तान की जंग भी गंभीर रूप लेती जा रही है। पाकिस्तान ने सोमवार (16 मार्च 2026) की रात अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की हैं और राजधानी काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया है। पाकिस्तान ने काबुल में एक अस्पताल को भी निशाना बनाया है जिसमें नशे के आदी लोगों का इलाज किया जाता था।

400 की मौत और 250 घायल

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के डिप्टी प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने X पर इस हमले से जुड़ी जानकारियाँ साझा की हैं। फितरत ने X पर लिखा, “पाकिस्तानी सैन्य शासन ने रात करीब 9 बजे ओमिद एडिक्शन ट्रीटमेंट हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया। यह 2,000 बेड वाला अस्पताल था, जहाँ नशे की लत का इलाज किया जाता था।”

फितरत ने आगे बताया, “अब तक मरने वालों की संख्या 400 तक पहुँच चुकी है जबकि लगभग 250 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हमले के कारण अस्पताल के बड़े हिस्से पूरी तरह नष्ट हो गए हैं और बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने के साथ-साथ मलबे से बाकी पीड़ितों के शव निकालने का काम कर रहे हैं।”

स्थानीय नागरिकों और समाचार एजेंसियों ने सोशल मीडिया पर इस हमले के बाद के भयावह वीडियो शेयर किए हैं जिनमें अस्पताल के भीतर भीषण आग दिखाई दे रही है।

मानवता के खिलाफ अपराध: भड़के तालिबान का पाकिस्तान पर निशाना

तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने इस हमले को लेकर पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला है। मुजाहिद ने X पर लिखा, “पाकिस्तानी सैन्य शासन ने एक बार फिर अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन करते हुए काबुल में स्थित एक नशा मुक्ति अस्पताल को निशाना बनाया। इस हमले में वहाँ इलाज करा रहे कई नशा पीड़ित लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हम इस अपराध की कड़ी निंदा करते हैं और ऐसे कृत्य को मानवीय सिद्धांतों के खिलाफ और मानवता के खिलाफ अपराध मानते हैं।”

मुजाहिद ने X पर अस्पताल में इलाज कराने वाले लोगों की तस्वीर भी शेयर की है। उन्होंने लिखा, “पाकिस्तानी सैन्य हलकों की बमबारी के कारण कल रात 2,000 बेड वाले अस्पताल में बड़ी संख्या में बेगुनाह नागरिकों और नशे की लत से जूझ रहे मरीजों की मौत हो गई। हम अल्लाह के हैं और उसी की ओर हमें लौटकर जाना है।”

पाकिस्तान ने हमले से किया इनकार

इस मामले पर अब पाकिस्तान की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने कहा कि अफगानिस्तान में किसी भी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि हमले काबुल और नांगरहार प्रांत में मौजूद सैन्य ठिकानों, तकनीकी उपकरणों के भंडार और हथियारों के स्टोरेज स्थानों पर किए गए थे। पाकिस्तान का कहना है कि इन हमलों का मकसद केवल सैन्य ढाँचे को निशाना बनाना था, किसी अस्पताल या नागरिक संस्थान को नहीं।

Leave a Reply