औरैया के बिधुना सीट से बीजेपी विधायक विनय शाक्य (Vinay Shakya) के बीजेपी छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल होने की चर्चा के बीच विधायक की बेटी रिया शाक्य ने वीडियो जारी करके इसके पीछे अपने चाचा देवेंद्र शाक्य की साजिश बताई है. वीडियो में आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि चाचा, पिता विनय शाक्य की बीमारी का फायदा उठाकर जबरदस्ती ले गए हैं.
विधायक पुत्री रिया शाक्य ने वीडियो जारी कर कहा कि “मैं विधायक विनय शाक्य की पुत्री रिया शाक्य हूं. मेरे पिता जी जो 1 मई 2018 को ब्रेन स्ट्रोक पड़ा था जिसके बाद उन्हें लखनऊ ने PGI हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.”
“मेरे पिता न तो स्पष्ट तौर पर बात कर सकते हैं.ऑपरेशन होने के बाद उनकी सोचने-समझने की शक्ति भी कम हो गयी है. हम क्षेत्र में बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं…इसी बीच हमारे चाचा देवेंद्र शाक्य और दादी, मेरे पिता को लखनऊ लेकर चले गए.
रिया शाक्य ने आगे कहा कि “इस समय मेरे पिता की स्थिति ठीक नहीं है. वो कहां हैं, किस हालत में हैं- हमें कोई जानकारी नहीं है. सरकार से मांग करती हूं कि उनका तत्काल पता लगाकर परिवार जनों से मिलवाया जाए.”
गौरतलब है कि यूपी में चुनाव के पहले बीजेपी को बड़ा झटका तब लगा जब 11 जनवरी को मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य दल बदल कर समाजवादी पार्टी में चले गए. इसके तुरंत बाद तीन अन्य बीजेपी MLA – बृजेश प्रजापति, रोशन लाल वर्मा और भगवती सागर ने पार्टी छोड़ दी जबकि दारा सिंह चौहान (योगी सरकार में मंत्री), ममतेश शाक्य, विनय शाक्य, नीरज मौर्य और धर्मेंद्र शाक्य के भी बीजेपी छोड़ने की चर्चा है.
#Exclusive | BIG CLAIM by Bidhuna BJP MLA Vinay Shakya's daughter.
She alleges that her father was forcibly taken away by her uncle to join Samajwadi Party.
Riya Shakya speaks EXCLUSIVELY to TIMES NOW.#IndiaUpfront with @RShivshankar#OBCJoltToBJP pic.twitter.com/cmpcbdCmW3
— TIMES NOW (@TimesNow) January 11, 2022





