Wednesday, March 25, 2026
Uncategorized

भाजपा ने केजरीवाल को पटक दिया

भाजपा ने इस बार मेयर पद के लिए अनूप गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित किया था, जबकि आम आदमी पार्टी ने जसवीर सिंह लाडी को अपना उम्मीदवार घोषित किया था।

Highlightsपिछली बार भी मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच काफी बहस हुई थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के 14-14 पार्षद हैं।

चंडीगढ़ः भाजपा 1 वोट के अंतर से चंडीगढ़ मेयर का चुनाव जीत लिया है। भाजपा को कुल 15 वोट मिले, जबकि आप को 14 वोट हासिल हुए। वहीं कांग्रेस और शिअद मतदान से दूर रहे। रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा उम्मीदवार अनूप गुप्ता चंडीगढ़ के नए मेयर बनेंगे।

चंडीगढ़ मेयर पद के चुनाव के लिए मंगलवार सुबह 11 बजे नगर निगम के विधानसभा हॉल में भाजपा और आप के बीच प्रमुख पद के लिए आमना-सामना हुआ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के 14-14 पार्षद हैं।

भाजपा ने इस बार मेयर पद के लिए अनूप गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित किया था, जबकि आम आदमी पार्टी ने जसवीर सिंह लाडी को अपना उम्मीदवार घोषित किया था।

पिछली बार भी मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच काफी बहस हुई थी, लेकिन भाजपा की सरबजीत कौर एक वोट के अंतर से मेयर चुनी गई थीं।

चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर भी इस चुनाव में वोट देने की हकदार हैं। अगर दोनों पार्टियों को बराबर वोट मिलते हैं तो किरण खेर का वोट बीजेपी के लिए निर्णायक साबित हो सकता है, शिरोमणि अकाली दल का भी एक पार्षद है और एक वोट है।

Leave a Reply