Sunday, June 29, 2025
Uncategorized

शर्मनाक खबर: हिन्दू भाजपा नेता की नबालिग बेटी का बलात्कार,हत्या कर आंख फोड़ी,पेड़ से लटकाई लाश

बहुत ही शर्मनाक और दर्द नाक

पलामू (Palamu) झारखंड,से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर पांकी के लालीमाटी जंगल में भाजपा नेता (BJP Leader) की नाबालिग बेटी का शव जंगल में पेड़ से लटका पाया गया। भाजपा नेता का आरोप है कि उनकी बेटी से पहले रेप किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई हैै। नाबालिग की एक आंख गंभीर रूप से जख्मी पाई गई है। ऐसा लगता है कि मौत से पहले मारपीट की गई है। जानकारी के अनुसार नाबालिग बीते दो दिनों से लापता थी। इसकी सूचना पांकी थाने को दी गई थी।

सुबह सुबह ग्रामीणों ने जंगल में शव को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनी बाकी है।
नाबालिग लड़की कक्षा 10वीं की छात्रा थी, उसकी उम्र 16 वर्ष है। इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। फिलहाल अभी तक इस मामले में किसी तरह की गिरफ्तारी नहीं हुई है। युवती के पिता पांकी मंडल भाजपा में पदाधिकारी हैं। शव को पांकी थाना के बांदूबार के जंगल में एक किलोमीटर अंदर से बरामद किया गया है।
इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
नाबालिग का शव मिलने के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली है। पांकी थाना प्रभारी अशोक महतो के अनुसार पुलिस पूरी तत्परता से मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जल्द हत्यारे को ढूंढ़ लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार लड़की की खोजबीन बीते दो दिनों से चल रही थी। वह सात जून से लापता थी। मामले में मृतका से जुड़े लोगों से पूछताछ हो रही है। मोबाइल लोकेशन व ट्रेसिंग सिस्टम से भी आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार
पुलिस ने घटना स्थल से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। इस मोबाइल में कॉल डेटा रिकॉर्ड्स के आधार पर पुलिस ने 23 साल के प्रदीप कुमार सिंह धनुक को गिरफ्तार करा है। पुलिस के अनुसार प्रदीप कुमार शादीशुदा है और इस घटना में उसके और साथियों का हाथ हो सकता है।

पनकी थाना क्षेत्र के बुधबार गांव की रहने वाली लड़की एक स्थानीय भाजपा नेता की बेटी थी। वह 10वीं कक्षा की छात्रा थी। पीड़िता 7 जून को घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई औऱ उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद जब पुलिस ने अपनी तहकीकात शुरू की तो उन्हें बुधवार को लालीमाटी जंगल में एक पेड़ से युवती का शव लटका मिला जिसकी पहचान गायब हुई लड़की के रूप में हुई ।बुधवार शाम स्थानीय श्मशान घाट में बच्ची के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वह भाजपा नेता की पांच संतानों में सबसे बड़ी थीं।
रेप के बाद बेरहमी से पिटाई!
वारदात स्थल से बरामद एक मोबाइल फोन के कॉल डेटा रिकॉर्ड (सीडीआर) के प्रारंभिक विश्लेषण के बाद पुलिस ने प्रदीप कुमार सिंह धनुक (23) को गिरफ्तार कर लिया है।। पुलिस ने कहा कि प्राथमिक संदिग्ध धनुक एक विवाहित व्यक्ति है और उसके साथी भी इस वारदात में शामिल हो सकते हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपियों ने रेप कर इसे आत्महत्या का मामला बनाने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया। शव की जब बरामदगी हुई थी उसकी दाहिनी आंख बाहर निकली हुई थी। हत्या करने से पहले आरोपियों ने युवती की बेरहमी से पिटाई भी की।

पुलिस बोली- एह एंगल से कर रहे हैं जांच
बुधवार को युवती शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया था। लड़की के परिवार का आरोप है कि हत्यारों ने उसका यौन शोषण किया। वहीं पलामू के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि यह बलात्कार के बाद हत्या का मामला है या नहीं।एसपी कुमार ने कहा, “पुलिस हर संभव कोण से मामले की जांच कर रही है।” प्रारंभिक साक्ष्य से संकेत मिलता है कि पीड़िता का किसी व्यक्ति से संबंध रहा होगा। पीड़ित के परिवार ने इसका कड़ा विरोध किया था। कुछ दिन पहले परिवार और पीड़िता के बीच तीखी नोकझोंक और हाथापाई की खबर मिली है, जिसके बाद पीड़िता लापता हो गई।’

Leave a Reply