Monday, February 2, 2026
Uncategorized

भाजपा ने बाजी मारी अकेले भी, 7महापौर, 7उप महापौर

बिहार में दूसरे चरण में हुए नगर निकाय चुनावों के परिणाम आ गए हैं। इनमें शामिल 17 नगर निगमों में मेयर और डिप्टी मेयर के पदों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का दबदबा देखने को मिला। मेयर और डिप्टी मेयर के सात-सात पदों पर यही विजयी रहे हैं।

राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य के 17 नगर निगम सहित कुल 68 नगर निकायों के चुनाव परिणाम शुक्रवार को आ गए। इसके साथ कुल 1529 पदों में में वार्ड पार्षद के 1423, मुख्य पार्षद 68 और उप मुख्य पार्षद 68 के परिणाम आयोग ने घोषित कर दिया। मतगणना के परिणाम बताते हैं कि गैर दलीय चुनाव होने के बावजूद पटना समेत ज्यादातर नगर निगम पर भाजपा समर्थित महापौर और उप महापौर की जीत हुई।

इसमें पटना, मुजफ्फरपुर, बेतिया, छपरा, भागलपुर, कटिहार और आरा हैं। हालांकि कुछ नगर निकायों में महागठबंधन के समर्थन वाले प्रत्याशी भी विजयी हुए हैं। इसमें बिहारशरीफ, मुंगेर, बेगूसराय और पूर्णिया में जदयू समर्थित महापौर की जीत हुई है। वहीं, मोतिहारी में राजद समर्थित प्रत्याशी विजयी रहीं। जबकि समस्तीपुर में कांग्रेस की पूर्व नेत्री रहीं अनीता राम विजयी रही हैं।

हालांकि समस्तीपुर में कांग्रेस ने विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी की पत्नी संध्या हजारी को महापौर पद के लिए समर्थन दिया था, लेकिन संध्या तीसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह गया में महागठबंधन समर्थित महापौर विजयी रहे। कई नगर निकायों का चुनाव अप्रत्याशित रहा। प्रदेश स्तर पर दलों द्वारा लामबंदी के बावजूद बात नहीं बनी और निर्दलीय बाजी मार ले गए।

नगर निकाय और महापौर-उप महापौर

  1. पटना में महापौर सीता साहू (भाजपा), उप महापौर रेशमी चंद्रवंशी (भाजपा)
  2. छपरा में महापौर राखी गुप्ता (भाजपा), उप महापौर मो. रफी इकबाल
  3. गया में महापौर बिरेंद्र कुमार पासवान (महागठबंधन), उपमहापौर चिंता देवी (महागठबंधन)
  4. सासाराम में महापौर काजल कुमारी (कांग्रेस), उप महापौर सत्यवंती देवी
  5. आरा में महापौर इंदु देवी (भाजपा), उप महापौर पूनम देवी (भाजपा)
  6. बिहारशरीफ में महापौर अनीता देवी (जदयू), उप महापौर आइशा साहिन
  7. बेगूसराय में महापौर पिंकी देवी (जदयू), उप महापौर अनीता देवी (भाजपा)
  8. मुजफ्फरपुर में महापौर निर्मला साहू (भाजपा), उप महापौर डा. मोनालिसा (भाजपा)
  9. सीतामढ़ी में महापौर रौनक जहां परवेज (स्वतंत्र), उप महापौर आशुतोष कुमार (राजद समर्थित)
  10. समस्तीपुर में महापौर अनीता राम (कांग्रेस पृष्ठभूमि), उप महापौर रामबालक पासवान (भाजपा)
  11. दरभंगा में महापौर अंजुम आरा (कांग्रेस), उप महापौर नाजिया हसन (कांग्रेस)
  12. मोतिहारी में महापौर प्रीति कुमारी (राजद), उप महापौर लालबाबू प्रसाद (भाजपा)
  13. बेतिया में महापौर गरिमा देवी सिकारिया (स्वतंत्र), उप महापौर गायत्री देवी (भाजपा)
  14. भागलपुर में महापौर वसुंधरा लाल (भाजपा), उप महापौर सलाहउद्दीन अहसन (राजद)
  15. कटिहार में महापौर उषा अग्रवाल (भाजपा), उप महापौर मंजूर खान
  16. मुंगेर में महापौर कुमकुम देवी (भाजपा), उप महापौर खालिद हुसैन
  17. पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी (जदयू), उप महापौर पल्लवी गुप्ता (कांग्रेस)

Leave a Reply