Tuesday, February 24, 2026
Uncategorized

भोपाल के सबसे बड़े सैक्स रैकेट का भंडाफोड़,आफरीन और अमरीन का गैंग,हिंदू लड़कियों को वेश्यावृत्ति मुसलमान बनाने का खेल

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक ऐसी सनसनीखेज खबर सामने आई है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है। यहाँ ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म की तर्ज पर हिंदू युवतियों को प्रेमजाल और नौकरी के झांसे में फँसाकर उनका धर्मांतरण कराने और उन्हें देह व्यापार के दलदल में धकेलने वाले एक हाईप्रोफाइल गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने सोमवार (23 फरवरी) को इस गिरोह की मास्टरमाइंड अमरीन उर्फ माहिरा, उसकी बहन आफरीन और सहयोगी चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। अमरीन के मोबाइल से कई संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप और लड़कियों की तस्वीरें मिली हैं, जिससे बड़े सेक्स रैकेट और धर्मांतरण नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है।

दोस्ती और नौकरी का झांसा देकर फँसाया

यह पूरा मामला तब खुला जब रविवार (22 फरवरी) रात छत्तीसगढ़ और भोपाल की दो पीड़ित युवतियाँ हिम्मत जुटाकर बागसेवनिया थाने पहुँचीं। गिरोह की सरगना अमरीन खान उर्फ माहिरा है, जो ऐशबाग की रहने वाली है लेकिन वर्तमान में सागर रॉयल विला में आलीशान जिंदगी जी रही थी।

वह गरीब और जरूरतमंद लड़कियों को निशाना बनाती थी। 30 साल की एक पीड़िता को उसने 10 हजार रुपए महीने पर बेबीसिटर की नौकरी का लालच दिया और अपने घर रख लिया। वहीं छत्तीसगढ़ की ब्यूटीशियन को उसकी भाभी संजना (जो खुद धर्मांतरण कर जन्नत बन चुकी थी) के जरिए जाल में फँसाया गया।

नशीली चाय पिलाकर ज्यादती और वीडियो से ब्लैकमेलिंग

पीड़िताओं ने पुलिस को बताया कि अमरीन के प्रेमी चंदन यादव ने पहले उन्हें नशीला पदार्थ पिलाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अमरीन और उसके साथियों ने उन लड़कियों को डरा-धमकाकर भोपाल, अहमदाबाद और मुंबई के रईसजादों के सामने परोसना शुरू कर दिया।

पीड़िताओं को जबरन शराब पीने, एमडी ड्रग्स लेने और छोटी ड्रेस पहनकर पार्टियों में जाने के लिए मजबूर किया जाता था। विरोध करने पर उन्हें बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

धर्मांतरण और निकाह करने का दबाव

आरोपितों का मुख्य मकसद सिर्फ देह व्यापार नहीं, बल्कि धर्मांतरण भी था। गिरोह का सदस्य चंदन यादव खुद हिंदू से मुस्लिम बन चुका था। आरोपितों ने पीड़िताओं पर नमाज पढ़ने, बुर्का पहनने और कुरान पढ़ने का दबाव बनाया।

पीड़िताओं से कहा जाता था कि ‘हमारे मजहब के लड़के अच्छे होते हैं, वे शराब नहीं पीते, तुम भी मुस्लिम बन जाओ और निकाह कर लो।’ छत्तीसगढ़ की पीड़िता को तो उसकी सहेली संजना ने भी यह कहकर उकसाया कि ‘मैं भी हिंदू से मुसलमान बनी हूँ, कुछ नहीं होता।’

झुग्गी से आलीशान विला तक का सफर

पुलिस जाँच में सामने आया है कि आरोपित बहनें अमरीन और आफरीन पहले अब्बास नगर की झुग्गियों में रहती थीं। लड़कियों की ‘सप्लाई’ और अनैतिक कामों से हुई काली कमाई के दम पर उन्होंने आलीशान लाइफस्टाइल अपना ली थी।

वे अब पॉश इलाके के विला में रहती थीं और लग्जरी गाड़ियों में घूमती थीं। पुलिस को शक है कि इस गिरोह के तार कई बड़े शहरों और रईस लोगों से जुड़े हुए हैं। बागसेवनिया पुलिस ने इस मामले में कुल 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

अब तक अमरीन, आफरीन और चंदन की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिन्हें कोर्ट ने रिमांड पर भेज दिया है। गिरोह के अन्य सदस्य बिलाल, चानू और यासिर फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। पुलिस अब जब्त किए गए मोबाइल फोन्स के डेटा को खंगाल रही है ताकि इस गिरोह की अन्य शिकार लड़कियों का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply