जांच में सामने आया है कि दोनों बहनों की इंस्टाग्राम पर कई फर्जी आइडी थीं। इन प्रोफाइल पर ग्लैमरस फोटो और रील व वीडियो अपलोड किए जाते थे। इन्हे देखकर युवक उनसे संपर्क करते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति मैसेज करता, उसे निजी चैट में ले जाकर आगे की बातचीत शुरू की जाती थी।
बेस्ट ऑफर में मिलेगी स्पेशल सर्विस
ग्राहकों को पिज्जा ऑफर या स्पेशल सर्विस… जैसे शब्दों में बात समझाई जाती थी। इसके बाद इंस्टाग्राम चैट पर ही लोकेशन, समय और रेट तय कर दिया जाता था। पुलिस के मुताबिक, डील पक्की होने के बाद ग्राहकों से 70 प्रतिशत रकम एडवांस के तौर पर ऑनलाइन या अन्य माध्यम से ली जाती थी। स्पेशल सर्विस के रेट भी अलग होते थे।
खाने-पीने का पूरा खर्चा ग्राहकों से लिया जाता
जांच में यह भी पता चला है कि होटल बुकिंग से लेकर खाने-पीने तक का पूरा खर्च ग्राहक से ही लिया जाता था। भुगतान मिलने के बाद दोनों बहनें अपने संपर्क की युवतियों को तय स्थान पर भेजती थीं। यह गतिविधियां केवल भोपाल तक सीमित नहीं थीं, बल्कि अहमदाबाद, सूरत और मुंबई के होटलों में भी कमरे बुक कराकर यह काम कराया जाता था।
ये था पूरा मामला
बीते महीने पहले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया था। जहां बहनों द्वारा रोजगार के लालच में हिंदू युवतियों से दुष्कर्म और फिर धर्मांतरण के मामले ने अब एक बड़े नेटवर्क की आशंका खड़ी कर दी है। पुलिस जांच में पाया गया था कि दो बहनें अमरीन और आफरीन नौकरी की आड़ में हिंदू युवतियों को फंसाती और फिर उन्हें न सिर्फ अपने भाई और प्रेमियों को नशा मिलाकर सौंप देतीं, बल्कि उन्हें जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल देती थीं।






