स्कूल वैन ड्राइवर मोहम्मद आरिफ…
लखनऊ में 4 साल की बच्ची से स्कूल वैन में दरिंदगी की घटना सामने आई है. आरोप है कि वैन ड्राइवर आरिफ ने बच्ची के साथ रेप किया. बच्ची की मां की शिकायत पर लखनऊ पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि घटना 14 जुलाई की है. जब रोज़ की ही तरह बच्ची घर पहुंची तो काफी उदास सी लगी.उसने अपनी मां को सारी बात बताई. बच्ची के परिजन जब आरोपी वैन ड्राइवर की शिकायत करने स्कूल प्रबंधक से मिलने पहुंचे तो प्रबन्धक ने मामले को दबाने के लिए कहा, घरवाले के इंकार करने पर प्रबन्धक ने उन्हें धमकाया. इसके बाद घरवालों ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए स्कूल प्रबंधक पर धमकाने और आरोपी वैन ड्राइवर पर खिलाफ केस दर्ज कराया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी वैन ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.






