Friday, February 27, 2026
Uncategorized

ये दोगले सत्ता के भूखे कांग्रेसियों की अध्यक्ष विदेशी महिला,और मेरे पर सवाल,अरूसा आलम ने खोल कर रख दिया कांग्रेस को

पाकिस्तानी पत्रकार और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की महिला मित्र अरूसा आलम पंजाब में खुद पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ का एजेंट होने के लग रहे आरोपों से न केवल आहत हैं बल्कि गुस्सा व आक्रामक भी हैं। अरूसा ने कहा, ‘सत्ता के भूखे कुछ लोगों ने मेरा मेरा तमाशा बना दिया है। यह सब मतलब परस्त लोग हैं। अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए मेरे नाम का गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। यह लोग मुझे मोहरा बनाकर अपनी राजनीतिक रंजिश को पूरा करना चाहते हैं, जो निंदनीय है।’ पंजाब के कांग्रेस नेताओंं पर हमला करते हुए अरूसा ने कहा कि जिन लोगों की अध्‍यक्ष एक विदेशी महिला ह‍ै उनको महिलाओं की इज्‍जत करना सीखना चाहिए।

दैनिक जागरण के साथ फोन पर बातचीत करते हुए अरूसा आलम ने कहा कि पंजाब में जो कुछ भी हो रहा है वह काफी दुखी करने वाला है। ‘मैं इससे बहुत आहत हूं। मैं सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि अपने परिवार और बच्चों के प्रति भी जवाबदेह हूं।’

पंजाब के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के बारे में उन्होंने कहा, मैं इतने साल पंजाब में रही, तब सब ठीक था। अब अचानक रंधावा साहब को मैं आइएसआइ की एजेंट लगने लगी हूं। कुछ लोग गंदी सोच के शिकार हैं और एक सामान्य मेल-जोल को अपनी गिरी हुई राजनीति के लिए हथियार बनाना चाहते हैं।

आरोपों से अपमानित महसूस कर रहीं अरूसा आलम ने उठाए कांग्रेस नेताओं पर सवाल

कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ रिश्ते को लेकर लग रहे आरोपों पर अरूसा आलम ने कहा कि यह लक्कड़बग्घों का झुंड है जो कैप्टन साहब पर हमला कर रहा है। इन लोगों के पास कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है, ये राजनीतिक तौर पर इतने दिवालिया हो चुके हैं और एक महिला के नाम को सहारा बनाकर अपनी राजनीति को आगे बढ़ा रहे हैं। यह उस पार्टी के लोग हैं जिस पार्टी की अध्यक्ष खुद एक महिला हैं और विदेश मूल से हैं। इन्हें कम से कम महिलाओं की इज्जत करना सिखाया जाना चाहिए। पंजाब कंग्रेस के लिए यह सब ठीक नहीं है। मैडम सिद्धू भी अपने गिरेबान में झांके। मौका मिला तो इनके साथ टकराऊंगी।

Leave a Reply