Monday, May 18, 2026
Uncategorized

मोहम्मद अहमद राइन ने किया कांड, मध्य प्रदेश में,नाबालिग से

राह चलती नाबालिग हिंदू को अचानक गले लगाने लगा अहमद, Video आया सामने: पुलिस ने दबोचा, MP के छतरपुर का मामला

मध्य प्रदेश के छतरपुर में दिनदहाड़े एक नाबालिग हिंदू लड़की के साथ अहमद राईन ने छेड़छाड़ की। छेड़छाड़ का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लड़की सड़क से गुजर रही थी, तभी अहमद राईन ने उसका पीछा किया और जबरन लगे लगाने लगा। लड़की ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया तो अहमद मौके से फरार हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने सख्त कार्रवाई की माँग की। पीड़िता के परिजनों ने बीजेपी नेता सत्यम शर्मा के साथ कोतवाली थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपित की पहचान अहमद राइन के रूप में की, जो वार्ड नंबर 7 के लोधी कुइया इलाके का रहने वाला है। कोतवाली थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में आरोपित अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला और बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

Leave a Reply