Monday, February 2, 2026
Uncategorized

आयशा बेगम,नूरजहां बेगम समेत तीन का नया खेल,हिंदू औरत बनकर शादी,सामान लेकर फरार,फिर मुसलमान

हिंदू महिला बनकर शादी करो, फिर पैसा-जेवर लूटकर भाग जाओ: संभल में मुस्लिम औरतों का ‘जिहाद’, नूरजहाँ-आयशा समेत 3 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पुलिस ने एक संगठित ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो फर्जी पहचान के जरिए शादियाँ कराकर ससुराल से नकदी और जेवरात लेकर फरार हो जाता था। मुस्लिम महिलाएँ हिंदू बनकर लोगों को फँसाती थी और लूट लेती थी। इस मामले में नूरजहाँ खातून समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

पिछले डेढ़ महीने में चार दुल्हनें शादी के कुछ दिन बाद ससुराल से नकदी और सोने-चाँदी के जेवर लेकर फरार हो गई थीं। पुलिस जाँच में खुलासा हुआ कि ये सभी दुल्हनें पश्चिम बंगाल की रहने वाली मुस्लिम महिलाएँ थीं, जिन्हें हिंदू नाम देकर फर्जी आधार कार्ड के जरिए शादियाँ करवाई गई थीं।

इस गिरोह की मुख्य आरोपित काजल उर्फ नूरजहाँ खातून निकली, जो खुद मैरिज ब्रोकर बनकर काम कर रही थी। वह बंगाल से लड़कियाँ लाकर उन्हें हिंदू रीति-रिवाजों की ट्रेनिंग दिलाती और ₹50-75 हजार रुपए लेकर अविवाहित युवकों से उनकी शादी करवा देती थी। शादी के कुछ दिनों बाद दुल्हनें ससुराल से कीमती सामान लेकर भाग जाती थीं।

मामले का खुलासा तब हुआ जब पूजा नाम की दुल्हन (असल नाम आयशा खातून) फरार होने की कोशिश में पकड़ी गई। पूछताछ में पूरे नेटवर्क का पता चला। संभल पुलिस के अनुसार, नूरजहाँ खातून, आयशा खातून और बदायूँ निवासी राजीव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब फर्जी दस्तावेज बनाने वालों और अन्य फरार आरोपितों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply