कौन है बर्थ-डे गर्ल अंशिका…जिसके सामने DSP-दरोगा ने उतारे कपड़े, युवक को मारी थी गोली
Gorakhpur Blackmailer Girl News : अपने जन्मदिन के जश्न के दौरान युवक को गोली मारने वाली युवती अंशिका ब्लैकमेलिंग गिरोह की मास्टरमाइंड निकली है। अंशिका पिछले करीब 5 साल से लोगों को जाल में फंसाकर वीडियो कॉल पर न्यूड होकर बात करती थी।

पुलिस ने अंशिका को किया गिरफ्तार, PC- Police
गोरखपुर : गोरखपुर में 20 जनवरी को अपने बर्थ-डे के दिन गोली मारने वाली युवती का नाम अंशिका है। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती अंशिका ब्लैकमेलर है। उसके फोन से कई अश्लील फोटो और आपत्तिजनक वीडियो मिले।
युवती एक DSP-दरोगा समेत गोरखपुर में 12 पुलिसकर्मियों को अपने जाल में फंसाया और इनको ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठे। युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपने शौक पूरे करने के लिए ऐसा करती थी। युवती ने बताया कि वह पहले लोगों से ऐसे ही नार्मल तरीके से बात करती और उसके बाद वह उन्हें वीडियो कॉल करती। इसके बाद अंशिका अपने कपड़े उतारकर न्यूड हो जाती है और सामने वाले से भी न्यूड होने को कहती। इसके बाद जब वह न्यूड हो जाते तो उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लेती। इसके बाद उनको ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठती। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह अब तक करीब 150 लोगों को अपना शिकार बना चुकी है। इनमें अयोध्या के एक DSP, गीडा थाना प्रभारी समेत 12 से ज्यादा पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
फिलहाल पुलिस ने अंशिका को जेल भेज दिया है। मामले की जांच मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल और पैसों के लेन-देन के आधार पर की जा रही है।






