Monday, February 2, 2026
Uncategorized

मोहम्मद सज्जाद बलात्कारी पर बुलडोजर,9 साल की बच्ची का रेपिस्ट,5 वक्त का नमाज़ी

चूड़ी वाले अंकल चॉकलेट के बहाने ले जाते हैं’: 65 साल के सज्जाद ने 5 दिन किया बच्ची का रेप, रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार; अवैध दुकान पर चला बुलडोजर

छत्तीसगढ़ के रायपुर में 9 साल की बच्ची से रेप करने वाले सज्जाद अंसारी की अवैध दुकान पर बुलडोजर चलाया गया। 65 साल के आरोपित सज्जाद अंसारी ने चॉकलेट के बहाने अपने घर ले जाकर लगातार 5 दिन तक बच्ची का रेप किया। फिलहाल आरोपित प जेल में अपने कुकर्मों की सजा काट रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार (21 जनवरी 2026) को नगर निगम के आदेश पर सज्जाद अंसारी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। सज्जाद अंसारी की दुकान नगर निगम के नियमों के खिलाफ बनी हुई थी। नगर निगम ने इस संबंध में नोटिस भी जारी किया था, जिसके बाद पुलिस के साथ नगर निगम की टीम ने दुकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सज्जाद अंसारी ने नाबालिग बच्ची को चॉतलेट और खाने-पीने की चीजों का लालच देकर अपने घर बुलाया और 5 दिन तक लगातार रेप किया। नाबालिग बच्ची के साथ 07 जनवरी से लेकर 11 जनवरी 2026 तक बार-बार घर बुलाकर सज्जाद ने रेप किया। अगले दिन जब 12 जनवरी 2026 को बच्ची दर्द के कारण रो रही थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बच्ची की चाची ने चुप कराकर उसे नहलाने ले गई, तब भी वह दर्द के चलते करहाती रही। तब बच्ची से दर्ज की वजह पूछी तो बच्ची ने खुद पर बीती घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस थाने पहुँचकर मामला दर्ज कराया।

पीड़ित बच्ची ने यह भी बताया कि सज्जाद ने उसे किसी को भी न बताने की धमकी दी थी, जिसके चलते वह चुप रही। पुलिस ने आरोपित सज्जाद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सज्जाद को न्यायिक हिरासत पर जेल भेज दिया।

Leave a Reply