मदरसे में रोज करता था कांड, छोटे बच्चों की दीन ईमान के नाम पर….
Hapur News: यूपी के हापुड़ में एक मौलाना की बेहद शर्मनाक हरकत का पर्दाफाश हुआ है जहां वह अपने साले के साथ कुकर्म करता था जिसके बाद उसकी मौत हो गई.
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ से एक मौलाना की हैरान कर देने वाली दरिंदगी की घटना सामने आई है. यहां मौलाना मदरसे में पढ़ने वाले अपने ही 13 साल के साले को अपनी हवस का शिकार बना रहा था और उसके साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था. लेकिन अचानक संदिग्ध परिस्थिति में जैसे ही किशोर की मौत हुई, तो परिजनों को रिश्तेदार मौलाना पर शक हुआ.
परिजनों ने शक के आधार पर जब मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम उसका शव कब्र से निकलवाकर कराया, तो मासूम के साथ दरिंदगी किये जाने की खौफनाक सच्चाई सामने आ गई. आरोपी मौलाना न सिर्फ किशोर के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम देता था, बल्कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट भी किया करता था.
पुलिस ने आरोपी मौलाना को किया गिरफ्तार
अब पुलिस ने आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है. गौरतलब है कि हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत एक गांव में 9 जुलाई को 13 वर्षीय किशोर की मौत हुई थी.
बताया जा रहा है कि गाजियाबाद मसूरी का रहने वाला किशोर अपने जीजा मौलाना शहजाद पुत्र हनीफ निवासी ग्राम गौसपुर, थाना सिंघावली अहीर, बागपत व वर्तमान निवासी इमाम नूर मस्जिद ग्राम उबारपुर, थाना हाफिजपुर, हापुड़ के पास रहता था और यही मदरसे में रहकर पढ़ाई करता था.
किशोर को एंबुलेंस से लेकर पहुंचा आरोपी
किशोर की मौत होने के बाद मौलाना उसे अपने 15-20 अन्य साथियों के साथ एंबुलेंस लेकर गाजियाबाद पहुंचा और यहां बच्चे की मौत का कारण उसके गिरने का बताते हुए जल्द ही दफन करने का दवाब बनाया. परिजनों ने जब बच्चे को नहलाते समय उसके शरीर पर चोट के निशान और गुप्तांग से खून बहता हुआ देखा, तो उन्हें रिश्तेदार मौलाना की करतूत पर शक हुआ. बच्चे की मिट्टी के बाद परिवार के लोग जांच-पड़ताल में जुट गये.
मृतक के भाई ने डीएम से लगाई जांच की गुहार
मृतक के भाई की ओर से इस पूरे मामले की जांच कराने के लिए पुलिस और डीएम से शिकायत की गई. शिकायत के बाद डीएम ने मृतक बच्चे का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की संस्तुति की. बीती 22 जुलाई को शव कब्र से निकाला गया और उसका पोस्टमार्टम हुआ.
जिसमें स्पष्ट हुआ है कि मौलाना 13 साल के बच्चे के साथ अपनी हवस को शांत करता था. उसके साथ दरिंदगी करते हुए कुकर्म की घटना को अंजाम देता था. पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौलाना की करतूत की पुष्टि होने के बाद आरोपी मौलाना शहजाद को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है.
वहीं , इस घटना के संबंध में सीओ पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया कि बीती 9 जुलाई को एक किशोर की उसके मौलाना जीजा के यहां मदरसे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी.
परिजनों ने मौलाना पर जताया था शक
घटना के बाद परिवार वालों ने रिश्तेदार मौलाना पर शक जताया था. जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए मृतक किशोर का पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि मृतक किशोर के साथ मारपीट की जाती थी और उसके साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था.
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी मौलाना शहजाद के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2), 3/4 (2), पॉक्सो एक्ट में नामजद करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले में कार्रवाई जारी है.






