Wednesday, March 4, 2026
Uncategorized

कैसे बन गया मोहम्मद आसिफ खान,हिंदू आशु महाराज

टाइम्स ग्रुप के पेपर की खबर है कि दिल्ली में एक अजीबोगरीब घटना का खुलासा हुआ है। आशू महाराज नामक एक व्यक्ति को एक बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में उसने चौंकाने वाला खुलासा किया है। आशू महाराज ने बताया कि जब उन्हें मुस्लिम धर्मगुरु के तौर पर पर्याप्त पैसा नहीं मिल रहा था, तो वे हिन्दू धर्मगुरु बन गए!

उन्होंने आगे कहा कि हिंदू धर्मगुरु बनने के बाद उनके अच्छे दिन आ गए और उनके अनुयायियों ने नोटों और पैसों से उनकी झोली भरनी शुरू कर दी।
पुलिस ने आगे जाँच की तो पता चला कि आरोपी का असली नाम आसिफ खान है। उसने आधार कार्ड, पासपोर्ट और वोटर आईडी जैसे दस्तावेज आसिफ खान के नाम से बनवाए थे। हालाँकि, हिंदू धर्मगुरु बनने के लिए उसने अपना नाम बदल लिया।

पुलिस पूछताछ में उसने कबूल किया कि मुस्लिम समुदाय में उसे हिंदू धर्मगुरु जितना सम्मान नहीं मिल रहा था, इसलिए उसने हिंदू धर्मगुरु बनने का फैसला किया।

Leave a Reply