पाकिस्तानी एयरफोर्स के बेस पर आत्मघाती हमला
Pakistan AirForce Terrorist Attack: पाकिस्तान के मियांवाली एयरबेस पर एक बड़ा आत्मघाती हमला हुआ है. इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन तहरीक-ए-जिहाद ने ली है. फिलहाल पाकिस्तानी सेना का आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक मियांवाली एयरबेस को हमले में भारी नुकसान हुआ है.
पाकिस्तानी सेना का बयान
पाकिस्तानी सेना ने बयान जारी कर बताया है कि उसने तीन आंतकियों को मार गिराया है. सेना ने कहा है कि आतंकी हमला नाकाम हुआ है. इसके साथ ही सेना ने बताया है कि उनका ऑपरेशन अंतिम दौर में है. पाकिस्तानी सेना ने बताया है कि फिदायीन हमले की वजह से एयरफोर्स के तीन एयरकाफ्ट को नुकसान पहुंचा है.
#BREAKING
Terrorist attack on air bases of Pakistan the terrorist nation@51tankarv @21st_C_politics @73pl_ @961YM @_priya9 @Aaashu47833171 @aaashu7777 @akashkhatikbjp @BJP4Bengal @ALLIHSS @Gravim71 @yajnshri @MYogiDevnath @LODHIPAWOR1 pic.twitter.com/m8Mu31P2u8— MNSMEDIAANDPUBLICATIONS News (@aaashumns) November 4, 2023






