आरोपित मुजफ्फरनगर का हासिम है जो हकीम के तौर पर इलाके में झाड़फूँक का काम करता है। हाकिम पर आरोप है कि उसने पीड़िता का इलाज के नाम पर अपहरण किया और अलग-अलग जगहों पर बंधक बना कर साथियों संग गैंगरेप किया। हिन्दू संगठनों ने आरोपित की गिरफ्तारी में देरी होने से नाराजगी जताई है। कोर्ट के आदेश पर 11 जून 2023 को पुलिस ने हाशिम सहित 2 अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज की है। 17 जून (शनिवार) को पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के आगे बयान दर्ज करवाए।
यह मामला एकता के जलेसर थानाक्षेत्र का है। मूल रूप से मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला एटा के जलेसर में किराए का कमरा ले कर अपने बच्चे को पढ़ाती है। पीड़िता को काफी समय से ल्यूकोरिया नाम की बीमारी थी जिसका इलाज वो काफी समय से करा रही थी लेकिन उस से कोई फायदा नहीं हुआ। इस बीच उसे पास-पड़ोस की महिलाओं ने कहीं हाशिम के बारे में बताया। अक्टूबर 2022 में महिला हकीम हाशिम से मिली जिसने बीमारी को किसी के द्वारा कराया गया काला जादू बता कर जल्द ठीक करने का भरोसा दिया।
शिकायत में आगे
गया है कि 8 जनवरी 2023 को हकीम हाशिम पीड़िता से फिर जलेसर में मिला। यहाँ उसने काला जादू ठीक करने के लिए पीड़िता को अपने साथ गाजियाबाद के लोनी चलने को कहा। तब तक हाशिम ने महिला से खुद को हिन्दू बताया था। आखिरकार महिला हाशिम पर विश्वास कर के उसके साथ चली गई। लोनी में महिला को हाशिम के मुस्लिम होने की जानकारी हुई। अपनी पोल खुलने पर हाशिम ने महिला के जेवर और मोबाइल छीन लिया और चुपचाप साथ साथ रहने को कहा।
आरोप है कि लोनी से हाशिम महिला को अपने पैतृक घर मुजफ्फरनगर के खतौली ले गया। यह घर मस्जिद के पास बताया गया है। यहाँ हाशिम ने महिला का रेप किया। पीड़िता का आरोप है कि उसे कमरे में बंद कर के इस्लाम कबूलने का भी दबाव बनाया गया। काफी दिन पीड़िता को कमरे में बंद रखने के बाद 13 फरवरी 2023 को हाशिम महिला को अपने साथ ले कर फिर गाजियाबाद के लोनी आया। यहाँ हाशिम के साथ 2 अन्य संदिग्धों ने पीड़िता से गैंगरेप किया। गैंगरेप के दौरान महिला के प्राइवेट पार्ट में चोट भी आई।
आरोप है कि लोनी में भी पीड़िता को एक कमरे में बंद रखा जाता था। जब आरोपित कहीं बाहर जाते तो कमरे में बाहर से ताला लगा देते थे। शिकायत में बताया गया है कि 13 मार्च को हाशिम गेट में ताला लगाना भूल गया था और इसी वजह से महिला को निकल भागने का मौका मिल गया। महिला का आरोप है कि उसने 13 अप्रैल 2023 को जिले के SP को लेटर भेज कर अपने साथ हुई अनहोनी को बताया था लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। आखिरकार पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ कोर्ट से केस दर्ज करवाया।