Sunday, March 29, 2026
Uncategorized

(LIVE VIDEO) राहुल गांधी की पोल खोल दी,कांग्रेस के पूर्व नेता और राहुल के खास ने

Bharat Jodo Yatra: डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के नेता सलमान निजामी ने अपने ट्विटर हैंडल से भारत जोड़ो यात्रा का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जम्मू में भारत जोड़ो यात्रा के बीच रैली को संबोधित कर रहे है। राहुल गांधी की रैली का कुछ अलग ही नजरा देखने को मिल रहा है।

नई दिल्ली। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रही है। इस वक्त राहुल गांधी की ये यात्रा जम्मू-कश्मीर हैं। आपको बता दें कि उनकी ये पदयात्रा इसी महीने 31 जनवरी को श्रीनगर में जाकर खत्म होगी। वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते है। कभी अपने बयानों की वजह से तो, कभी अपने कपड़ों के चलते लगातार चर्चा का केंद्र बने हुए है। एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी उनके इस यात्रा को सफल बताने की कोशिश कर रही है। वहीं भाजपा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को विफल बता रही है। इसी बीच पूर्व कांग्रेस नेता सलमान निजामी ने उनकी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में लोगों की भीड़ होने की दावे की हकीकत बयां कर दी है।

डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के नेता सलमान निजामी ने अपने ट्विटर हैंडल से भारत जोड़ो यात्रा का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जम्मू में भारत जोड़ो यात्रा के बीच रैली को संबोधित कर रहे है। राहुल गांधी की रैली का कुछ अलग ही नजरा देखने को मिल रहा है। दरअसल जब वो मंच से लोगों को संबोधित कर रहे होते है तो पीछे की कुर्सियां खाली नजर आ रही है।

कांग्रेस पार्टी जहां बार-बार दावा करती रहती है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लोगों को खूब समर्थन मिल रहा है। वहीं ये वीडियो उनके दावे ठीक की कहानी बता रहा है। पूर्व कांग्रेस नेता सलमान निजामी के इस वीडियो के मुताबिक जम्मू में भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का समर्थन नहीं मिल रहा है और ये फ्लॉप साबित हो रही है।

 

Leave a Reply