Wednesday, March 25, 2026
Uncategorized

ऐसी हैवानियत न देखी न सुनी

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पीलीभीत (Pilibhit) जिले से पति की हैवानियत का रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। जहां घरेलू विवाद के चलते एक गुस्साए पति ने पत्नी को मोटरसाइकिल (Motorcycle) से बांधा और 200 मीटर तक घसीटते हुए कहा कि…

Pilibhit News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पीलीभीत (Pilibhit) जिले से पति की हैवानियत का रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। जहां घरेलू विवाद के चलते एक गुस्साए पति ने पत्नी को मोटरसाइकिल (Motorcycle) से बांधा और 200 मीटर तक घसीटते हुए कहा कि ‘अगर बचना चाहती हो तो मोटरसाइकिल की रफ्तार से दौड़कर दिखा’। वहीं, इस घटना को देखकर  ग्रामीणों के होश उड़ गए और उसे बचाने के लिए सब बाइक के पीछे भागे लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से चोटिल हो चुकी थी। आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घुंघचाई निवासी सुमन का तीन वर्ष पहले कृषक रामगोपाल से प्रेम विवाह हुआ था।

PunjabKesari

बहाने से पत्नी को घर के बाहर बुलाकर बाइक से बांधा 
बता दें कि मामला घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव घुंघचाई का है। जहां के निवासी सुमन का काफी दिनों से अपने पति रामगोपाल के साथ विवाद चल रहा था। इसी के चलते बीते दिन शनिवार दोपहर को दोनों में एक बार फिर कहासुनी हो गई। छोटी सी बात से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि रामगोपाल मारपीट पर उतर आया। जिसे देख सुमन कमरे के अंदर चली गई। इसके बाद बहाने से पति ने सुमन को घर के बाहर बुलाया और बातें करने लगा। इसी बीच बातचीत के दौरान अचानक उसने सुमन के दोनों हाथ रस्सी से बांध दिए और कुछ देर खड़े रहने को कहा। वहीं, जब तक की पत्नी कुछ समझ पाती इतने में ही उसने रस्सी का दूसरा छोर लेकर मोटरसाइकिल में बांध दिया।

आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुटी पुलिस
इसके बाद वह सुमन से कहने लगा कि बचना है तो मोटरसाइकिल की रफ्तार से भागकर दिखा, इतना कहते ही उसने गति बढ़ा दी। इसी कड़ी में कुछ देर तक सुमन बाइक के पीछे-पीछे दौड़ी, लेकिन इसके कुछ समय बाद ही लड़खड़ाकर गिर गई। इसी दौरान सुमन ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया और उसकी चीख पुकार सुनकर कई पड़ोसी सहायता के लिए आए। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार मामले की जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari
कांग्रेस नेता संतोख चौधरी का ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान…

क्या कहती है पुलिस?
ग्रामीणों ने बताया कि सुमन 8 माह की गर्भवती है और कई दिनों से उसका पति उसे प्रताड़ित कर रहा है। वहीं, इस मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि रामगोपाल के विरुद्ध हत्या के प्रयास, धमकी देने एवं मारपीट करने की धाराओं में प्राथमिकी लिखी गई है।

Leave a Reply