Monday, March 23, 2026
Uncategorized

राहुल गांधी भूत है की जिन्न ,कांग्रेस पार्टी का बुरा हाल

राहुल गांधी ने बीते दिनों एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि मैंने अपने अंदर के पहले के राहुल गांधी को मार दिया है। राहुल गांधी के इस बयान ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। वहीं, अब इसको लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उनका मजाक उड़ाते हुए तंज कसा है। ओवैसी ने गुरुवार को हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी से पूछा कि अगर उन्होंने खुद को मार लिया है तो क्या वह जिन्न हैं? ओवैसी ने कहा, “कांग्रेस का यह हाल है। एक 50 वर्षीय व्यक्ति कहता है कि उसने ठंड को मार दिया है, उसने खुद को मार लिया है। तू क्या है फिर? जिन्न है? अगर आपने खुद को मार डाला है तो यह व्यक्ति कौन है?

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने दिया था ये बयान
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पत्रकारों ने जब राहुल गांधी से उनकी व्यक्तित्व में बदलाव के बारे में पूछा तो उन्होंने यह बयान दिया। राहुल गांधी ने कहा कि वे आपके दिमाग में हैं। मैंने उन्हें बहुत पहले मार दिया था। जिस व्यक्ति को आप अभी देख रहे हैं, वह राहुल गांधी नहीं है। आप लोग हिन्दू धर्म का अध्ययन करो।

ओवैसी ने आरएसएस प्रमुख के बयान पर भी बोला हमला
ओवैसी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हिंदुस्तान को हिंदुस्तान ही रहना चाहिए वाले बयान पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘मैं एक गर्वित मुस्लिम हूं और मुझे इस बात पर गर्व है कि इस्लाम की 1300 साल की शानदार परंपराएं मेरी विरासत हैं।

 

Leave a Reply