Sunday, March 22, 2026
Uncategorized

राखी सावंत पहले बनी थी ईसाई,अब निकाह के लिए बनी मुसलमान, बगैर मुसलमान बने नही हो सकता था निकाह,राखी सावंत उर्फ फातिमा बेगम

इस्लामिक कानून और शरीयत के हिसाब से मुसलमान की शादी सिर्फ मुसलमान से हो सकती है,राखी सावंत को पहले फातिमा बनना पड़ा उसके बाद ही मोहम्मद आदिल से निकाह संभव था,मीडिया में गलत खबर है कि निकाह के वाद मुसलमान बनी।
राखी का कहना है कि आदिल और उनका निकाह करीब सात महीने पहले ही हो चुका है। आदिल ने उन पर इस निकाह को छुपाए रखने का दवाब बनाया था। राखी ने यह भी बताया कि उन्होंने निकाह के साथ-साथ कोर्ट मैरिज भी की थी, लेकिन अब तक ये बात सभी से छुपा रखी थी। राखी सावंत का कहना है कि आदिल उनसे बात नहीं कर रहे हैं। इंटरव्यू के दौरान राखी सावंत ने आदिल से कहा कि ‘अब लव जिहाद का डर सता रहा है, क्योंकि आदिल का परिवार उन पर बहुत दवाब बना रहा है, जिसके चलते आदिल राखी से बात नहीं कर रहे।’

राखी सावंत का कहना है कि आदिल पता नहीं क्यों शादी से इनकार कर रहे हैं? राखी ने यह दावा भी किया कि उन्होंने बाकायदा निकाह किया है। इसके लिए उन्होंने अपना नाम तक बदल लिया है। इसके बाद भी आदिल सार्वजनिक रूप से शादी की बात नहीं बताना चाहते। राखी ने कहा कि वह काफी डर गई थीं, इसलिए अब जाकर उन्होंने खुद अपने निकाह का सच सभी को बता दिया है। आदिल के निकाह से इनकार करने के बाद राखी का दिल बुरी तरह टूट गया है। इस पर वह काफी फूट-फूटकर रोईं और कहा कि उनकी मां अस्पताल में भर्ती हैं। वह उन्हें देखें या अपनी जिंदगी को देखें।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदिल से निकाह के बाद राखी ने अपना नाम फातिमा रखा है। राखी ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें साझा की हैं उनमें वह और आदिल कागजों पर साइन करते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राखी को अब लव जिहाद का डर सता रहा है। उनका कहना है कि कहीं उनके साथ भी वही ना हो जाए, जो आजकल हर तरफ हो रहा है

Leave a Reply