Sunday, March 22, 2026
Uncategorized

मोहम्मद रफीक के कारण कर ली आत्महत्या, बुर्का पहना कर जबर्दस्ती निकाह चाहता था

पीड़ित पिता का एक वीडियो वायरल है। इसमें उन्होंने बताया है कि रफीक उनकी बेटी पर निकाह दबाव डाल रहा था। मुस्लिम बनाने और बुर्का पहनने के लिए धमकाता था।

लखनऊ में रफीक सिद्दीकी की धमकियों से डरी हिन्दू लड़की ने की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक मुस्लिम युवक की प्रताड़ना से परेशान हिन्दू लड़की ने आत्महत्या कर ली है। आरोप है कि लड़की पर रफीक निकाह का दबाव डाल रहा था। ऐसा नहीं करने पर घर से उठाने की धमकी देता था। घटना रविवार (8 जनवरी 2023) की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर रफीक को हिरासत में ले लिया है। मृत लड़की के परिजनों ने रफीक के भाइयों पर भी धमकी देने का आरोप लगाया है।

घटना उत्तरी लखनऊ के मड़ियाँव थाना क्षेत्र की है। आत्महत्या करने वाली लड़की के पिता संतराम शर्मा कारपेंटर हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है कि रफीक उनकी बेटी पर आए दिन निकाह का दबाव बनाया करता था। अपने भाई के नेता होने का धौंस दिखाते हुए लड़की को घर से उठा ले जाने की धमकी देता था।

शिकायत के मुताबिक घर से उठा ले जाने की धमकी और निकाह के दबाव से परेशान हो कर लड़की ने 8 जनवरी को फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने संतराम की तहरीर पर IPC की धारा 306 (आत्महत्या के लिए मजबूर करना) के तहत FIR दर्ज किया है। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है। लखनऊ पुलिस के DCP उत्तरी क्षेत्र के मुताबिक आरोपित को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मृतका के माता-पिता का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में लड़की के पिता संतराम ने बताया है कि 2 साल पहले घर के पास स्थित एक कारखाने में उनकी बेटी काम करने जाती थी। इसी कारखाने में रफीक सिद्दीकी भी सिलाई का काम करता था। कुछ दिनों बाद कारखाना बंद हो गया। इसके बाद उनकी बेटी ने कहीं और काम शुरू कर दिया। उन्होंने बताया है कि रफीक उनके घर आकर शादी का दबाव डालता था। लेकिन उन्होंने खुद के हिंदू होने का हवाला दे इससे इनकार कर दिया था।

वीडियो में शर्मा ने बताया है कि रफीक सिद्दीकी उनकी लड़की को मुस्लिम बनाने और बुर्का पहनने के लिए धमकाता था। उसकी धमकी से डरकर लड़की मुँह ढक कर चलने लगी थी। ऑपइंडिया से बात करते हुए मृतका के पिता संतराम ने बताया कि रफीक का भाई गुलज़ार काफी दबंग है। उसने उनकी पत्नी को धमकी देकर बेटी का निकाह अपने भाई से करवाने के लिए कहा था।

 

 

 

 

Leave a Reply