Tuesday, March 24, 2026
Uncategorized

नाबालिग दलित से दो सगे मुसलमान भाई कर रहे थे रेप 6 महीने से,बहन बोलते थे,और नारे लगाते थे,जय भीम जय मीम

15 साल की ​दलित लड़की से रेप में 2 मुस्लिम सगे  भाई गिरफ्तार: पीड़िता के पड़ोसी हैं आरोपित, 6 महीने से कर रहे थे शोषण

तेलंगाना के वारंगल में दलित नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में दो मुस्लिम भाई गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपित और पीड़िता पड़ोसी हैं। कहा जा रहा है कि दोनों भाई करीब 6 महीने से लड़की का यौन उत्पीड़न कर रहे थे। पीड़िता ने बुधवार (4 जनवरी 2023) को इसके बारे में परिवार को बताया। आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला सामने आने के बाद बीजेपी और हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन भी किया है। सागर गौड़ नामक बीजेपी कार्यकर्ता ने ट्वीट कर बताया है कि पीड़िता दसवीं की छात्रा है। आरोपितों की पहचान उन्होंने अजमत अली और अबु के तौर पर बताई है। दोनों सगे भाई हैं। उन्होंने पुलिस एक्शन में देरी पर भी सवाल उठाए हैं।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अपने परिवार के साथ आरोपितों के घर के पास किराए पर रहती है। पहले एक आरोपित पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने घर लेकर गया और उसके साथ रेप किया। फिर धमकी देकर लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। कुछ दिन बाद उसका भाई भी पीड़िता का रेप करने लगा। दोनों भाई करीब छह महीने से शोषण कर रहे थे। पीड़िता ने बुधवार को घटना की जानकारी अपने परिवार को दी और फिर परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बारे में जानकारी होने के बाद करीब 50 भाजपा कार्यकर्ता आरोपित के घर के बाहर जमा हो गए और तोड़फोड़ की। वहीं एक स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता कुसुम सतीश ने कहा कि आरोपितों ने पीड़िता को उसकी फोटो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट करने औरउसके पिता को जान से मारने की धमकी दी थी।

वारंगल कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर एवी रंगनाथ ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता अपने परिवार के साथ वारंगल जिले के मिल्स कॉलोनी स्थित किराए के मकान में रहती है। यह मकान आरोपित के परिवार का ही है। उन्होंने बताया है कि पीड़िता के परिवार वालों ने लिखित शिकायत में बहला-फुसलाकर रेप का आरोप लगाया है। आरोपितों के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

 

Leave a Reply