Tuesday, February 24, 2026
Uncategorized

केजरीवाल का विधायक गया भाजपा में

विधायक भूपत भयाणी (Bhupat Bhayani) ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। चुनाव के दौरान आम आदमी के संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार कांग्रेस को वोट ना देने की अपील कर रहे थे। उनका कहना था कि कांग्रेस विधायक (Congress MLA) बाद में भाजपा में चले जायेंगे। ऐसे में अब जब आप विधायक ने बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान किया तो अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) लोगों के निशाने पर आ गए।

आप विधायक ने दिया भाजपा को समर्थन देने का ऐलान

जूनागढ़ जिले की विसावदर सीट से जीतकर AAP विधायक भूपत भयाणी (AAP MLA Bhupat Bhayani) पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं। इससे पहले वह भाजपा में थे और चुनाव से कुछ महीने पहले ही AAP में शामिल हुए थे। खबरों के अनुसार भूपत भायाणी ने भाजपा में शामिल होने से इनकार करते हुए कहा कि मैं पार्टी से गद्दारी नहीं करूंगा। सोशल मीडिया पर लोग इस पर अरविंद केजरीवाल पर तंज कस रहे हैं।

यूजर्स ने की प्रतिक्रियाएं

@Jay23Sharma यूजर ने लिखा कि सवाल होता था कि कांग्रेस वाले ही क्यों बिकते हैं? अब कोई इनसे भी सवाल करे। वैसे भाजपा का लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है। इतनी बड़ी जीत के बाद भी पेट नहीं भरा और विपक्ष को खत्म करने में लगे हैं। @nrshashi यूजर ने लिखा कि अरविंद केजरीवाल को ये खबर देकर पूछिए कि उस दंभ का क्या हुआ, जिसमें वो कहते फिरते थे कि कांग्रेस के विधायक दूसरे खेमे मे चले जायेंगे लेकिन हमारे नहीं। @sharad1929 यूजर ने लिखा कि लगता है गुजरात में भी हिमाचल की तरह खाता Zero हो जाएगा। आम आदमी पार्टी केवल वोट कटुआ पार्टी बनकर रह गई।

Leave a Reply