Tuesday, February 24, 2026
Uncategorized

सोनिया राहुल को दिल्ली में बड़ा झटका: केजरीवाल ने फिर लूट लिया

दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आने के तीसरे दिन ही कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका लगा है. शुक्रवार को कांग्रेस के 2 पार्षदों ने पार्टी छोड़ दी और आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है. दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेंहदी के अलावा बृजपुरी वार्ड से कांग्रेस पार्षद नाजिया खातून और मुस्तफाबाद वार्ड से पार्षद नाजिया ने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है. AAP के नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने दोनों कांग्रेस पार्षदों और एक कांग्रेस नेता को पार्टी जॉइन करवाई है.
बता दें कि आम आदमी पार्टी ने एमसीडी का चुनाव जीता है. AAP ने 250 में से 134 सीटों पर जीत हासिल की है. जबि बीजेपी को 104 वार्डों में जीत मिली है. कांग्रेस ने 9 सीटें जीती थीं. अब उसके दो पार्षदों ने साथ छोड़ दिया है. ऐसे में एमसीडी में कांग्रेस के 7 पार्षद ही रह जाएंगे. मुस्तफाबाद विधानसभा से कांग्रेस ने 2 वार्ड जीते थे.

Leave a Reply