मोदी तो सीमा से बाहर
गुजरात चुनाव बताएंगे राहुल और केजरीवाल का कद,कौन वास्तविक नेता
Exit Polls Gujarat 2022: गुजरात में BJP को भारी बहुमत का अनुमान, जानें क्या है AAP और कांग्रेस का हाल
गुजरात विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आ चुके हैं और लगभग सभी में भाजपा के पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करने का अनुमान जताया गया है. वहीं, दूसरे नंबर पर कांग्रेस, जबकि पहली बार विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी के खाते में कुछ ही सीटें जाती दिख रही हैं.
गुजरात में किसकी बनेगी सरकार. क्या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को फिर से जनता का पूर्ण समर्थन मिलेगा या कांग्रेस पिछले विधानसभा के मुकाबले कुछ ज्यादा बेहतर करती नजर आएगी?दूसरी ओर, पहली बार चुनावी मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी (आप) कितना असर छोड़ने में कामयाब होगी? गुजरात विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान शाम 5 बजते ही समाप्त हो गया. थोड़ी देर में कुछ एजेंसियां अपना एग्जिट पोल जारी करेंगी, जहां इन सारे सवालों के जवाब खोजे जाएंगे.
वहीं, गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 93 सीटों के लिए सोमवार को मतदान खत्म हो गया है. चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे चरण में करीब 58.68 प्रतिशत वोट डाले गए. दूसरे चरण में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और 285 निर्दलीय प्रत्याशियों समेत 832 अन्य प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा. शाम बजते ही मतदान खत्म होने के कुछ समय बाद एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उन शुरुआती मतदाताओं में शामिल थे, जिन्होंने अहमदाबाद के विभिन्न बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
Todays Chanakya Gujarat Exit Polls: भाजपा को 161 सीटें, तो कांग्रेस को 28 सीट जीतने का अनुमान
न्यूज 24 और टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल में भी भाजपा को पूर्ण बहुमत का अनुमान जताया गया है. एग्जिट पोल की मानें, तो भाजपा को 150 (11 सीटें कम या ज्यादा) सीट, कांग्रेस को 19 सीट (9 सीटें कम या ज्यादा), आप को 11 सीटें (7 सीटें कम या ज्यादा), जबकि अन्य को 2 सीट (2 सीटें कम या अधिक) मिलने का अनुमान है.
India Today Axis My India Gujarat Exit Polls:: भाजपा के खाते में 150 से ज्यादा सीटें जाने की आशंका
इंडिया टुडे और एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में भाजपा 150 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत से राज्य में सरकार बनाती नजर आ रही है. एग्जिट पोल की मानें, तो भाजपा को 129 से 151 सीट, कांग्रेस को 16 से 30 सीट, आप को 9 से 21 सीटें, जबकि अन्य को 2 से 6 सीट मिलने का अनुमान है.
ABP C-Voter Gujarat Exit Polls: भाजपा को 140, तो आप को 3 से 11 सीटें जीतने का अनुमान
एबीपी और सी-वोटर के एग्जिट पोल में भाजपा को पूर्ण बहुमत का अनुमान जताया गया है. एग्जिट पोल की मानें, तो भाजपा को 128 से 140 सीट, कांग्रेस को 31 से 43 सीट, आप को 3 से 11 सीटें, जबकि अन्य को 0 से 6 सीट मिलने का अनुमान है.
Times Now Gujarat Exit Polls: गुजरात में कांग्रेस को 41 और आप को 6 सीटें मिलने का अनुमान
टाइम्स नाऊ के एग्जिट पोल में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है. एग्जिट पोल की मानें, तो भाजपा को 131 सीट, कांग्रेस को 41 सीट, आप को 6 सीटें, जबकि अन्य को 4 सीट मिलने का अनुमान है.
TV9 Bharat Varsh Gujarat Exit Polls: भाजपा को 125-130 सीटें मिलने का अनुमान
टीवी 9 भारतवर्ष के एग्जिट पोल में गुजरात चुनाव में भाजपा को 125-130 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है. वहीं, कांग्रेस को 40 से 50 और आप को केवल 3-5 सीटें मिलने का अनुमान जताया है, जबकि अन्य के खाते में 3 से 7 सीटें जाती नजर आ रही है.
Republic Gujarat Exit Polls: भाजपा को 128 से 148 सीट मिलने का अनुमान
रिपब्लिक न्यूज के एग्जिट पोल में भाजपा के पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी का अनुमान जताया गया है. एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 128 से 148 सीट, कांग्रेस को 30-42 सीट, आप को 2 से 10 सीटें, जबकि अन्य को 0 से 3 सीट मिलने का अनुमान है.
NewsX Jan Ki Baat Gujarat Exit Polls: भाजपा को पूर्ण बहुमत
न्यूज एक्स और जन की बात के एग्जिट पोल में भाजपा को पूर्ण बहुमत का अनुमान जताया गया है. एग्जिट पोल की मानें, तो भाजपा को 117 से 140 सीट, कांग्रेस को 34-51 सीट, आप को 6 से 13 सीटें, जबकि अन्य को 1 से 2 सीट मिलने का अनुमान है.
Exit Polls Gujarat 2022: कांग्रेस को लंबे अरसे से गुजरात में जीत की तलाश
कांग्रेस ने गुजरात में 1962, 1967 और 1972 में पहले तीन विधानसभा चुनाव जीते थे. 1975 में आपातकाल लागू होने के बाद लड़े गए चुनावों में, उसे मोरारजी देसाई के नेतृत्व वाले दलों के गठबंधन, जनसंघ और बागी कांग्रेस नेता चिमनभाई पटेल के नेतृव वाली किसान मजदूर पार्टी से हार का सामना करना पड़ा. कांग्रेस ने इसके बाद 1980 और 1985 के चुनाव जीते. साल 1990 के चुनाव में जनता दल और भाजपा एक मजबूत ताकत के रूप में उभरे. साल 1995 के बाद हुए सभी चुनावों में भाजपा ने जीत दर्ज की है.






