Tuesday, April 7, 2026
Uncategorized

( LIVE VIDEO) दलित युवक से 5 बार थूक चटवाया,मुंह पर पेशाब की,पूरे चुनाव जय भीम जय मीम करता था

बताया जा रहा है की वीडियो सिर्फ थूक चाटने का बनाया और बाकी रिकार्डिंग रोक दी थी….

बिहार के समस्तीपुर जिले में एक युवक को थूक चाटने को मजबूर किया गया। उसकी पिटाई की गई। पीड़ित युवक दलित बताया जा रहा है। मुस्लिम लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग की वजह से उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। लेकिन समस्तीपुर के एसपी को इसकी खबर तक नहीं है।

मामला बुधवार (19 अक्टूबर 2022) का है। कहा जा रहा है कि पीड़ित युवक की बाइक पर उसकी मुस्लिम प्रेमिका को देख स्थानीय लोगों ने इस हरकत को अंजाम दिया। वायरल वीडियो में मौलाना जैसा दिख रहा एक व्यक्ति युवक से 5 बार थूक चाटने के लिए कहता नजर आ रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित युवक उजियारपुर थानाक्षेत्र के गाँव महेसरी का है। बताया जा रहा है कि विभूतिपुर थाना क्षेत्र के गाँव चकहबीब की रहने वाली एक लड़की से उसका अफेयर चल रहा। घटना के दिन वह बाइक से अपनी गर्लफ्रेंड को उसके गाँव छोड़ने आया था। इसी दौरान भीड़ ने उसको पकड़ लिया। आरोप है कि पहले युवक की जमकर पिटाई की गई। इसके बाद ‘मौलाना’ के निर्देश पर उससे 5 बार थूक कर चटवाया गया।

पीड़ित युवक 22 वर्ष और उसकी कथित गर्लफ्रेंड 20 वर्ष की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में पीड़ित युवक सफेद रंग के कपड़े पहने मौलाना के पैरों में बैठा दिख रहा है। पीछे से भीड़ की आवाज थूक चाट-थूक चाट कह रही है। वीडियो में एक लंबी दाढ़ी वाला व्यक्ति पीड़ित युवक को फिर से गाँव में न दिखाई देने की धमकी दे रहा है। इस दौरान आसपास मौजूद भीड़ तमाशबीन बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि थूक चटवाने के बाद पीड़ित युवक को छोड़ दिया गया। इस घटना का वीडियो रविवार (23 अक्टूबर 2022) से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक थाना प्रभारी संदीप पाल के मुताबिक उन्हें वीडियो मिल चुका है, जिसके आधार पर आरोपितों की पहचान करवाई की रही है।

बात करते हुए ग्राम पंचायत राज चकहबीब के मुखिया राम सेवक शाह ने बताया कि जिस लड़के को थूक चटाया गया, वह पासवान (दलित) है। उन्होंने बताया कि जिस लड़की को वह छोड़ने उसके गाँव गया था, वह मुस्लिम है। मुखिया ने आरोपितों का नाम बताने से इनकार कर दिया। जब इस मामले में कार्रवाई की जानकारी को लेकर थाना विभूतिपुर से सम्पर्क करने की कोशिश की। लेकिन फोन बंद मिला। वहीं समस्तीपुर के SP ने ऐसे वीडियो की जानकारी होने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि वीडियो देखने के बाद ही वे जानकारी दे पाएँगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply