Thursday, April 2, 2026
Uncategorized

सलमान खान की हत्या की साज़िशनविफ़ल,8 महीने से थी मौके की तलाश

अभिनेता सलमान खान से जुड़ी एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है, जिसमें पता चला है कि लॉरेंस गिरोह के शूटरों ने मूसेवाला की हत्या से पहले उनके पनवेल फॉर्म हाउस की रेकी की थी।

सलमान खान को उन्हीं के फार्म हाउस में मारने का था प्लान, शूटरों ने फैन बन गार्ड से की थी दोस्ती
लॉरेंस गिरोह के शूटरों ने सलमान खान के पनवेल फार्म हाउस की रेकी की थी। (Photo Credit – Express/Instagram/salmankhan)

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग के निशाने पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान पिछले कई सालों से हैं। बिश्नोई गैंग पहले भी एक बार सलमान को मारने की साजिश रच चुका है। इसी कड़ी में एक नई जानकारी सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि सलमान खान को मारने की साजिश उन्हीं के पनवेल फार्म हाउस के पास रची गई थी। बिश्नोई गिरोह के तीन शूटर मूसेवाला की हत्या से पहले सलमान खान की रेकी कर रहे थे।

लॉरेंस गैंग ने महीनों तक की थी सलमान की रेकी

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले की जांच कर रही पुलिस ने जब हाल ही में पकड़े गए गैंगस्टर कपिल पंडित से पूछताछ की तब उसने पूरे प्लान के बारे में बताया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई का गिरोह कथित तौर पर हत्या को अंजाम देने के लिए बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पनवेल फार्महाउस के पास चार महीने से अधिक समय तक रहा था। इस दौरान इनके पास एक कार और बाइक थी।

मूसेवाला मर्डर में पकड़े गए आरोपी का खुलासा

बता दें कि यह घटनाक्रम सिद्धू मूसेवाला की हत्या के तीन आरोपियों में से एक कपिल पंडित को 11 सितंबर को नेपाल सीमा के पास गिरफ्तार किए जाने के कुछ ही दिनों बाद ही सामने आया है। पूछताछ के दौरान कपिल पंडित ने खुलासा किया कि बिश्नोई का गिरोह सलमान खान के पनवेल फार्म हाउस के पास रह रहा था और वे सलमान खान की कार को भी ट्रैक कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, शूटरों ने सलमान के आने-जाने के बारे में हर छोटी-छोटी सी डिटेल हासिल की थी, जैसे कि सलमान की कार की स्पीड क्या रहती है और कौन उनके साथ होता है।

Leave a Reply