Saturday, April 11, 2026
Uncategorized

बिहार में फिर अपराधियों का तांडव,दो शूटरों ने 12 लोग को गोली मारी,40 किलोमीटर के दायरे में

बिहार के बेगूसराय में बाइक सवार दो साइको अपराधियों ने आतंक मचा दिया । दोनों बाइक सवार अपराधियों ने 12 लोगों को गोली मार दी और लगातार फायरिंग करते हुए आगे बढ़ गए। इस घटना से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। दोनों साइको शूटर्स का वीडियो समाने आया है।

शाम लगभग छह बजे से एक बाइक पर सवार दो साइको अपराधी पिस्तौल से गोली चलाते बेगूसराय जिले के बरौनी थाना क्षेत्र से तेघड़ा थाना व बछवाड़ा थाना क्षेत्र में बढ़ते जा रहे हैं। अभी तक सड़क किनारे से जा रहे 12 लोगों को गोली मार दी और लगातार फायरिंग करते हुए आगे बढ़ते रहे। प्रत्यतक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों साइको शूटर्स नशे की हालत में थे और दोनों फायरिंग कर रहे थे। वहीं पुलिस की तरफ से दोनों को विक्षिप्त बताया जा रहा है। दोनों साइको अपराधियों ने 40 किलोमीटर के अंदर 12 लोगों को अलग-अलग जगहों पर गोली मार दी। 12 लोगों को गोली मारने के बाद दोनों अपराधी राजेन्द्र पुल होते हुए पटना के मोकामा की तरफ भाग निकले हैं।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक दोनों साइको बाइक सवार अपराधियों ने बेगूसराय के मल्हीपुर में दो, बरौनी थर्मल चौक पर तीन, बरौनी में दो  तेघड़ा में तीन और बछवाड़ा में दो लोगों को गोली मारी है। खबर के मुताबिक बाइक सवार अपराधियों ने सबसे पहले तेघरा थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर आधारपुर चौक एवं अयोध्या चौक के समीप अज्ञात अपराधियों ने दो अलग-अलग युवक को मारी गोली और आगे निकल गए। दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। उसके बाद दोनों अपराधी तेघरा एनएच 28 डीपीएस स्कूल के पास पहुंचे और शोकहारा निवासी एक युवक को गोली मारकर आगे निकलते चले गए।

Leave a Reply