Wednesday, April 1, 2026
Uncategorized

300 घण्टे पर केबिन या होटल का कमरा,देश भर में चल रहा नंगा नाच,होटल बुकिंग एप्प शामिल

कटिहार. कहने को तो रेस्टोरेंट लेकिन अंदर होता था कुछ और खेल. पुलिस ने जब ऐसे रेस्टोरेंट में छापा (Raid In Restaurant) मारा और अंदर घुसी तो वहां पर कस्टमर्स भी थे लेकिन वो खाने-पीने की बजाय किसी और काम में मशगूल थे और उनकी करनी ऐसी थी जिसे देखकर पुलिस वालों की भी आंखें शर्म से झुक गई. रेस्टोरेंट की आड़ में प्रेमी जोड़ों (Couple) को जगह देने का यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया. पुलिस जब रेड के बाद निकली तो पकड़े गए लोगों को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी थी.

कैफेटेरिया और रेस्टोरेंट की आड़ में ये धंधा चलने का मामला बिहार के कटिहार से आया है.जहां पिछले कई दिनों से रंगीन महफ़िल सज रही थी. स्थानीय लोगों के विरोध और पुलिस की दी गई सूचना के बाद कटिहार नगर थाना पुलिस ने रेड किया और चार लोगों को हिरासत में लिया जिनसे पूछताछ की जा रही है. कटिहार नगर थाना क्षेत्र के दुर्गा स्थान चौक गामी टोला के इस रेस्टोरेंट सह कैफेटेरिया में दो लड़की को दो लड़कों के साथ स्थानीय लोगों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया.

इसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई. एक संगठन से जुड़े हुए पवन पोद्दार ने बताया कि उन लोगों के पास यहां रंगीन महफिल सजने की खबर कई दिनों से थी. मामला सामने आने के बाद उन्हीं लोगों की सूचना पर पुलिस ने पूरे मामले की जांच की जिसमें मामला सही पाया गया. कैफेटेरिया सह रेस्टोरेंट के मालिक राम कदम को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है

Leave a Reply