Tuesday, March 31, 2026
Uncategorized

बलात्कारी पुलिस,बलात्कारी SHO

राजस्थान के झालावाड़ महिला थानाधिकारी विजय सिंह चौधरी (SHO Vijay Singh Chowdhary) के खिलाफ एक महिला ने रेप का मामला (Rape Case) दर्ज कराया है. मामला दर्ज होने के बाद झालावाड़ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से थानाधिकारी को थाने से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया है. महिला का आरोप है कि थानेदार ने उसे उधारी के रुपये वापस दिलाने के बहाने रेप किया. महिला का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसका उम्रभर साथ देने का वादा भी किया था. उसके पति की मौत के बाद वह उसे शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाता रहा.

कोटा. कोटा संभाग (Kota Division) में एक बार फिर खाकी शर्मसार हुई है. यहां एक महिला ने झालावाड़ महिला पुलिस थानाप्रभारी विजय सिंह चौधरी (SHO Vijay Singh Chowdhary) के खिलाफ कोटा के विज्ञाननगर थाने में रेप का मामला (Rape Case) दर्ज करवाया है. थानाप्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज होते ही झालावाड़ पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने विजय सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है. पीड़िता महिला के मुताबिक जब यह घटना हुई उस समय विजय सिंह विज्ञाननगर थाने में तैनात था. पीड़िता ने इस संबंध में कोटा सिटी पुलिस अधीक्षक को परिवाद सौंपा था. उसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.आरोपी सब इंस्पेक्टर दो साल बाद रिटायर होने वाला है.

विज्ञाननगर थाना सीआई महेश सिंह ने बताया की करीब 43 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कोटा शहर को परिवाद दिया था. इस पर एसआई विजय सिंह चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि वो पहले ब्याज पर पैसा देती थी. साल 2014 में किसी महिला द्वारा 7 लाख रुपए नहीं चुकाने पर उसने इसकी शिकायत विज्ञाननगर थाने में दी थी. उस समय उसकी वहां थाने में तैनात पुलिस उपनिरीक्षक विजय सिंह चौधरी से मुलाकात हुई थी.

पीड़िता और आरोपी के बीच इस कारण बढ़ी मेल मुलाकात
विजयसिंह ने महिला से पैसा दिलवाने में मदद की थी. इसके लिये 26 हजार रुपये महीने के हिसाब से 17 महीने के किस्त बंधवाई थी. रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता हर महीने किस्त के पैसे लेने थाने में विजय सिंह के पास जाती थी. इस कारण मेल मुलाकात बढ़ गई. विजय सिंह परिवार के साथ उसके घर आने जाने लगा. दोनों परिवार साथ में वैष्णोदेवी और महाकाल के घूमने गए थे. इस दौरान विजय सिंह ने उससे शारीरिक संबंध बना लिये. उसने मरते दम तक साथ नहीं छोड़ने का वादा किया.
पति की मौत के बाद भी बनाता रहा संबंध
पीड़िता का आरोप है कि डेढ़ साल पहले कोरोना काल में उनके पति की मौत हो गई. दूसरी तरफ विजय सिंह ने शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाना जारी रखा. एक महीने पहले विजयसिंह की पत्नी और बेटे ने घर आकर उसके साथ मारपीट की. इसकी शिकायत उसने बोरखेड़ा थाने में की थी, लेकिन बाद में उसमें राजीनामा हो गया.

Leave a Reply