Tuesday, March 31, 2026
Uncategorized

लव जिहाद इकराम बना सोनू शुक्ला, दो मुसलमान दोस्तो और उनकी बीवियों की मदद से,फंसाया

धर्म छिपाकर युवती को अपने झांसे में लेकर शादी करने के आरोप में पुलिस ने महिला की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। तीन आरोपित फरार हैं।
यह है मामला

उत्तराखंड के चंपावत जिला निवासी एक महिला अपने पति संग मुंबई में रहती थी। वहीं पर स्योहारा क्षेत्र के ग्राम लांबाखेड़ा निवासी सलमान उर्फ इकराम पुत्र सुबराति सैलून की दुकान करता था। महिला का आरोप है कि इकराम ने अपना नाम सोनू बताकर उसे झांसे में ले लिया। छह वर्ष तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पांच माह पहले इकराम ने अपने गांव में उससे निकाह कर लिया था। धर्म परिवर्तन से मना करने पर आरोपितों ने मारपीट की। पीडि़ता महिला ने स्योहारा पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष आशीष तोमर ने बताया कि आरोपित युवक सलमान उर्फ इकराम, पड़ोस के युवक साबिर, साबरा पत्नी अरकान व रुखसार पत्नी इस्तकार के विरुद्ध जबरन धर्म परिवर्तन कराने, मारपीट व दुष्कर्म आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। सलमान उर्फ इकराम, साबरा व रुखसार की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपित साबिर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply