बलरामपुर । नगर पंचायत तुलसीपुर के पूर्व नगर अध्यक्ष व सपा नेता फिरोज पप्पू हत्याकांड का पुलिस ने छठवें दिन खुलासा कर दिया है। घटना में पूर्व सांसद सपा नेता रिजवान जहीर ने बेटी को सपा से टिकट मिलने की राह में रोड़ा बने फिरोज पप्पू का भाड़े के हत्यारों से हत्या कराई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पूर्व सांसद को बेटी, दामाद सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने बताया कि सपा नेता फिरोज पप्पू के हत्या मामले में पूर्व सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा रिजवान, दामाद नेमत सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि मृतक फिरोज पप्पू के भाई अफरोज अहमद के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच के लिए पुलिस की दस टीमें बनायी थी। इसमें सीसीटीवी फुटेज जांच टीम, सर्विलांस टीम, क्रिमिनल इंटेलिजेंस कलेक्शन टीम लगी हुई थी, सीसीटीवी फुटेज टीम के द्वारा 250 से अधिक फुटेज एकत्र किए गए थे। फुटेज के आधार पर 100 से अधिक लोगों से पूछताछ किए गए। घटना में अपराधी मेराज व महफूज को गिरफ्तार किया गया।
बेटी के टिकट में रोड़ बन रहे था फिरोज
गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में बताया कि मृतक फिरोज पप्पू व पूर्व सांसद रिजवान जहीर पूर्व में सब एक साथ ही थे। फिरोज पप्पू ने रिजवान जहीर से अलग होकर अपनी अलग राजनीतिक छवि बनाई, जिसमें वह नगर पंचायत अध्यक्ष हुए। दूसरी बार उनकी पत्नी चुनाव जीती। इस दौरान फिरोज पप्पू व रिजवान जहीर दोनों अलग-अलग अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली।
रिजवान जहीर अपनी बेटी जेबा रिजवान को टिकट दिलाने के लिए लगे थे। बेटी के टिकट की राह में फिरोज पप्पू रोड़ा बन रहे थे। राजनीतिक द्वेष के चलते फिरोज पप्पू को एक माह पूर्व ही मारने की योजना बनाई गई थी। मारने के लिए रिजवान जहीर, जेब रिजवान, नेमत, शकील के द्वारा मेराज व महफूज को लगाया गया था। तीन बार प्रयास किया गया, जिसमें वह असफल रहे। बाद में चार जनवरी को लखनऊ से वापस लौटने पर दमाद रमीज ने अपने करीबी शकील के माध्यम से कार्य पूरा करने के लिए महफूज को कोठी पर बुलाया गया और उसी रात्रि कार्य पूरा करने को कहा गया, जिसके बाद फिरोज पप्पू की उनके घर के निकट हत्या कर दी गई। घटना के बाद महफूज रिजवान जहीर के कोठी पर ही रात्रि में रहा।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या बलवा सहित रिजवान जहीर पर 14 से अधिक मुकदमा दर्ज है। 2021 ग्राम पंचायत चुनाव में एनएसए के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।
का सोमवार को पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने घटना में गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगण मेराजुल हक उर्फ मामा व महफूज से पूछताछ करने पर तथा घटना से सम्बन्धित वैज्ञानिक साक्ष्यों की समीक्षा करने पर यह बात प्रकाश मे आयी कि मृतक फिरोज अहमद एवं पूर्व सांसद रिजवान जहीर समाजवादी पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं। फिरोज अहमद एवं पूर्व सांसद रिजवान जहीर, उनकी पुत्री जेबा व दमाद रमीज के बीच समाजवादी पार्टी के टिकट पाने हेतु राजनैतिक प्रतिद्वन्दिता थी। पूर्व में मृतक फिरोज अहमद, रिजवान जहीर के गुट में थे परन्तु पिछले कुछ वर्षों में मृतक फिरोज अहमद ने क्षेत्र मे अपनी अलग पहचान बना ली थी और उनकी लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही थी।
पूर्व में फिरोज तथा वर्तमान में उनकी पत्नी कहकशा तुलसीपुर नगर पंचायत की चेयरमैन बनीं। फिरोज का राजनैतिक वर्चस्व बढ़ने लगा। दोनों पक्ष समाजवादी पार्टी का टिकट प्राप्त करने की होड़ में थे और पुरजोर तरीके से टिकट के लिए पैरवी कर रहे थे। इसी कारण मृतक फिरोज व रिजवान जहीर के बीच धीरे-धीरे राजनैतिक कटुता बढ़ती गई, जिसमे खुले तौर पर रिजवान जहीर के दमाद रमीज तथा कार्यकर्ता मेराज द्वारा मृतक फिरोज अहमद को कई बार चैलेंज किया गया तथा सोशल मीडिया पर टिप्पणी की गई।
विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का टिकट प्राप्त करने में मृतक फिरोज पूर्व सांसद रिजवान जहीर के रास्ते में आ रहे थे। घटना से पूर्व दोनों पक्ष समाजवादी पार्टी के टिकट की पैरवी के लिए लखनऊ गए थे । पूर्व सांसद रिजवान जहीर अपनी पुत्री जेबा के लिये समाजवादी पार्टी के टिकट के लिये प्रयासरत है और दूसरी तरफ मृतक फिरोज जिसे तुलसीपुर क्षेत्र में हिन्दू मुस्लिम दोनों समुदायों का समर्थन था वो भी समाजवादी पार्टी से टिकट पाने के लिये अलग अलग माध्यमों से पैरवी करा रहे थे।
इसी राजनैतिक विद्वेष के कारण रिजवान जहीर, रमीज, जेबा व शकील द्वारा पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद की हत्या का षड्यंत्र बनाया गया और इस कार्य के लिए उन्होंने अपने नजदीकी मेहराज व महफूज को लगाया । योजना करीब एक महीने पहले बनाई गई थी जिसमें करीब तीन बार फिरोज को मारने का प्रयास किया गया परंतु हर बार असफल रहे।
दिनांक 4 जनवरी 2022 को जब पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद लखनऊ से वापस आए तो रमीज द्वारा शकील के माध्यम से मेराजुल हक उर्फ मामा व महफूज को अपने कोठी पर बुलाया गया और कार्य पूरा करने के लिए बोला गया। उसी दिन शाम को जब फिरोज अपने मित्र शाहिद के साथ घर से निकले थे तभी से मेराज व महफूज घात लगाकर गली में बैठ गए और फिरोज अहमद के वापस आने का इंतजार करने लगे जैसे ही फिरोज अहमद वापस आए और अपने घर की तरफ पैदल जाने लगे तभी अभियुक्तगण द्वारा राड और चाकू से उन पर हमला कर हत्या कर दी गई और भाग गए। मेराज द्वारा घटना करने के बाद रमीज को सूचना दी गई तथा रात में रिजवान जहीर की कोठी पर जाकर रुक गया।
गिरफ्तार किये गए अभियुक्तगण
1. मेराजुल हक उर्फ मामा पुत्र एहसानुलहक नि0 इमलिया गनेशपुर थाना हर्रैया जनपद बलरामपुर, हाल निवास जरवा रोड कस्बा तुलसीपुर थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर
2. महफूज पुत्र अबुल हासिम नि0- जरवा रोड़ कस्बा तुलसीपुर थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर,
3. रिजवान जहीर पुत्र जहीरूल्हक नि0- शीतलापुर कस्बा तुलसीपुर थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर,
4. रमीज पुत्र नियामतखां नि0- भंगहाकला हालनिवास- मो0 शीतलापुर (सांसद आवास) थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर,
5. जेबा रिजवान पत्नी रमीज नि0- शीतलापुर कस्बा तुलसीपुर थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर,
6. शकील पुत्र मो0 याकूब नि0- जेठवारा थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ
पूर्व सांसद रिजवान जहीर पुत्र जहीरूल्हक के उपर पूर्व के 14 अभियोग हैं जिसमें हत्या/बलवा के कई अभियोग हैं। वर्ष 2021 में प्रधानी चुनाव के दौरान भी इनके विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा एनएसए के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी थी।
1. मु0अ0सं0- 45/87 धारा 307/323/504/506 आईपीसी थाना तुलसीपुर
2. मु0अ0सं0- 45/87 धारा 147/148/149/307/364/202 आईपीसी
3. मु0अ0सं0- 94/87 धारा 3/25 a act
4. मु0अ0सं0- 117/91 धारा 147/302/120 बी आईपीसी
5. मु0अ0सं0- 27/92 धारा 147/148/149/302/307 आईपीसी
6. मु0अ0सं0- 110/ 89 धारा 302/120b आईपीसी
7. मु0अ0सं0- 1087/92 धारा-147/148/149/336/307/332/353/188 आईपीसी व CLA ACT , 3/4 exp act
8. मु0अ0सं0- 1092/92 धारा 3(2) NSA
9. मु0अ0सं0- 178/92 धारा 307/302 आईपीसी 95 exp act
10. मु0अ0सं0- 82/92 धारा 3/4 गुंडा एक्ट
11. मु0अ0सं0- 406/2000 धारा 309 आईपीसी
12. मु0अ0सं0 -351/03 धारा 143/148/323/552/504/506 आईपीसी
13. मु0अ0सं0- 93/ 2021 धारा- 147/ 332/ 353/ 504/ 506/ 393/307/427/435 आईपीसी
14. मु0अ0सं0- 94/ 2021 धारा- 147/149/435/427/323/504/506 आईपीसी
रमीज पुत्र नियामतखां– 02 अभियोग
1-मु0अ0सं0 93/ 2021 धारा- 147/ 332/ 353/504/506/393/307/427/435 आईपीसी
2-मु0अ0सं0 94/ 2021 धारा- 147/149/435/427/323/504/506 आईपीसी
मेराजुल हक उर्फ मामा पुत्र एहसानुलहक – मु0अ0स0-195/20 धारा-147/148/308/323/452/506 भादवि0
पुलिस द्वारा बरामद हत्या में प्रयुक्त हथियार
1-पिस्टल 32 बोर एक अदद
2-जिंदा कारतूश 02 अदद
3-चाकू 01 अदद
4-लोहे का राड 01 अदद
5-मोबाइल फोन 07 अदद
*क्रिमिनल इंटेलीजेंस कलेक्शन /गिरफ्तारी टीमः-*
श्री अवधेश कुमार राज प्र0नि0 तुलसीपुर
श्री जयदीप दूबे प्र0नि0 रेहरा बाजार
श्री आलोक राय प्र0नि0 पचपेड़वा
श्री विजय कुमार सिंह व0उ0नि0 थाना तुलसीपुर
श्री किसलय मिश्रा उ0नि0तुलसीपुर
श्री छोटेलाल मु0आ0 तुलसीपुर
सीसीटीवी चेकिंग टीम- उ0नि0 अनिल दीक्षित, उ0नि0 पूर्णेश पाण्डेय थाना पचपेड़वा, आ0 शोभित, आ0राहुल श्रीवास्तव।
स्वाट/सर्विलांस टीम
1-निरीक्षक श्याम लाल यादव 2-उ0नि0 गुरुसेन सिंह 3-हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह 4-हेड कांस्टेबल बिरजू कुमार 5-कांस्टेबल अखिलेश कुमार 6-कांस्टेबल रोहित शुक्ला 7-कांस्टेबल सुशील सिंह 8-का0राजू सिंह।





