यूपी में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव का बिगुल बजते ही सियासी घमासान भी तेज हो गया है। इसी बीच, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के एक बयान पर सियासी बवाल हो रहा है। योगी 80 फीसद बनाम 20 फीसद वाले बयान को लेकर विरोधी दलों के निशाने पर आ गए हैं। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने योगी के बयान की निंदा करते हुए इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया है।
दिग्विजय सिंह ने योगी के बयान का वीडियो क्लिप शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘माननीय केंद्रीय चुनाव आयोग, आपको और क्या प्रमाण चाहिए? जो भी धर्म के नाम पर वोट मांगता हो उसके खिलाफ जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के अंतर्गत साहस दिखा कर कार्रवाई करिए अन्यथा आपको इतिहास माफ नहीं करेगा।’
दिग्विजय सिंह ने पूर्व गृह सचिव संजीव गुप्ता के एक ट्वीट को रिट्वीट भी किया है। संजीव गुप्ता ने ट्वीट कर कहा, कि चुनाव आयोग की आदर्श आचार संहिता के पहले बिंदु की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। मैंने अपने करियर के दौरान आदर्श आचार संहिता के कुछ उल्लंघनों का सामना किया है, लेकिन यह शब्दों से परे भयावह है।’
क्या है सीएम योगी का बयान?
दरअसल, एक टीवी चैनल के दिए इंटरव्यू में योगी ने कहा कि ये लड़ाई अब 80 और 20 की हो चुकी है, जो लोग सुशासन और विकास का साथ देते हैं वो 80 फीसदी भाजपा के साथ हैं और जो लोग किसान विरोधी हैं, विकास विरोधी है, गुंडों, माफियाओं का साथ देते हैं वो 20 फीसदी विपक्ष के साथ है।
Thank you Sanjeev.
Wake up and show some Spine Hon Chairman and Members of Central Election Commission. Just watch what Yogi and their Ad campaign are projecting.
Also please keep watch on Social Media sites of messages of Hatred and Violence. #CentralElectionCommission https://t.co/rJTQsnsI7z— digvijaya singh (@digvijaya_28) January 10, 2022





