Sunday, March 22, 2026
Uncategorized

5 लाख का इनाम जो भी मारेगा मोहम्मद मेजर खान को,आम आदमी या पुलिसवाला

मधेपुरा के पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि जहां जघन्य अपराध करने वाले दुष्कर्मी मो. मेजर को पुलिस वाले या फिर कोई क्रांतिकारी मारे, वे उसे पांच लाख रुपये का इनाम देंगे। फोन पर बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि भरगामा में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले मो. मेजर काफी शातिर है। वह अबतक कई महिलाओं व बच्ची के साथ दुष्कर्म कर चुका है। दुष्कर्मी को समाज में जीने का हक नहीं है। वे एसपी से मांग करते हैं कि स्पीडी ट्रायल चलाकर ऐसे दुष्कर्मी को फांसी की सजा दिलाए।

पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि भरगामा मामले में वे लगातार अररिया एसपी व पूर्णिया के आइजी से बातचीत कर रहे थे। ताकि जल्द से जल्द दुष्कर्मी की गिरफ्तारी हो। आखिरकार 12 दिनों के बाद मेजर पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि मेजर का भाई से भी गांव के लोग दहशत में रहते हैं। वे भी अपराधी प्रवृति का है। पुलिस उसे भी गिरफ्तार करे।

दरिंदा मो. मेजर हुआ गिरफ्तार

मो. मेजर नाम का दरिंदे की दहशत से अररिया के भरगामा थाने की महिलाएं व्यथित थी। छह साल की बच्ची के दुष्कर्म और उसकी हत्या के बाद महिलाओं ने हिम्मत दिखाते हुए मेजर की करतूतों का पर्दाफाश किया। महिलाओं का कहना था कि वो महादलित टोले में कभी भी आ धमकता था और किसी के घर पर जबरन घुस जाता था। वो बहू-बेटियों को गंदी नजर से देखता और…। महिलाओं ने वारदात के बाद कहा था कि इसे फांसी की सजा होनी चाहिए।

1 दिसंबर को मो. मेजर ने छह साल की बच्ची के साथ घिनौना काम किया और उसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद से वो फरार था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए तगड़ा जाल फैलाया। रविवार देर रात वो नेपाल भागने की फिराक में था। तभी मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने मो. मेजर को धर दबोचा।

Leave a Reply