पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत (General Bipin Rawat) के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक जावाद से पुलिस ने कई एंगल पर पूछताछ की है. 21 वर्षीय जवाद ने CDS जनरल बिपिन रावत के खिलाफ किए गए पोस्ट को एक घंटे बाद डिलिट कर दिया था, लेकिन तब तक पोस्ट को लेकर बवाल मच चुका था. क्योंकि हजारों लोगों ने पोस्ट देखी थी. पोस्ट का स्क्रीन शॉट लोगों ने कर कर लिया था. उसी के आधार पर राजस्थान के टोंक पुलिस (Tonk Police) से भी शिकायत की गई. पोस्ट डिलिट करने के बाद जावाद गायब हो गया था. उसे तलाश करने के लिए टोंक एसपी ने चार अलग-अलग टीमें बनाईं.
टोंक एसपी ओम प्रकाश ने बताया कि नजर बाग रोड निवासी जावाद खान के मोबाइल फोन लोकेशन के आधार पर उसे पकड़ने में पुलिस टीम को मदद मिली. सीडीएस के खिलाफ टिप्पणी को टोंक पुलिस ने गंभीरता से लिया. बीते गुरुवार की सुबह ही आरोपी जवाद को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी गई थी. आरोपी ने जावाद ने सीडीएस रावत के शहीद होने को लेकर सोशल मीडिया में अमर्यादित व अभद्र टिप्पणी की थी.

साइबर सेल की मदद से पकड़ा गया
एसपी ओम प्रकाश ने बताया कि सोशल मीडिया पर पोस्ट डिलिट होने के बाद जावाद का पता नहीं चल रहा था. उसे पकड़ने के लिए चार टीमें बनाई गईं. साइबर सेल की मदद ली गई. साइबर सेल की मदद से जावाद का मोबाइल लोकेशन मिला. उसके बाद बुधवार देर रात तक पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपी की तलाश करती रहीं. गुरुवार सुबह उसे पकड़ा जा सका.





