Wednesday, March 25, 2026
Uncategorized

स्कूल के प्रिंसिपल और 3 शिक्षकों ने किया गैंगरेप, महिला टीचर बना रही थीं वीडियो; छात्रा की बात सुन पिता रह गए दंग; केस दर्ज

अलवर: राजस्थान के अलवर (Alwar) जिले में गैंगरेप (Rape and Gang rape) का एक बार फिर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां के सरकारी स्कूल की एक छात्रा ने प्रिंसिपल सहित 9 शिक्षक व शिक्षिकाओं के खिलाफ गैंगरेप का आरोप लगाते हुये उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है. वहीं तीन अन्य छात्राओं ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने मामला दर्ज कराया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित छात्रा के पिता रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ट्रक चलाने का काम करता है, उसकी पत्नी मूक-बधिर है. उसकी बेटी गांव के स्कूल में कक्षा 10वीं पढ़ती है. मैं कई दिनों में घर आता हूं, इस बार जब मैं घर आया तो बेटी कई दिनों से स्कूल नहीं जा रही थी. इस पर जब मैंने उससे बात की तो उसने स्कूल जाने से साफ मना कर दिया और रोने लगी. बेटी से कारण पूछने पर उसने बताया कि स्कूल के अध्यापक उसके साथ गलत काम करते हैं. जो पिछले एक साल से करते आ रहे हैं.

दर्ज रिपोर्ट के अनुसार नाबालिग पीड़िता जब पहली बार स्कूल गई तो अध्यापिका मनीषा यादव व अनिता कुमारी ने उसे एक कमरे में ले जाकर स्कूल की फीस भी हम भरने और परीक्षा में पास करने का लालच दिया. रिपोर्ट में लिखा कि इसके बाद दोनों शिक्षिकाएं उसे शिक्षक सुरेश मीणा के कमरे पर ले गई. वहां पहले से स्कूल प्रिंसिपल जितेंद्र कुमार, अध्यापक राजकुमार व प्रमोद कुमार मौजूद थे और उन्होंने शराब पी रखी थी. इस दौरान अध्यापिका मनीषा यादव ने उसके कपड़े उतार दिए और इसके बाद उक्त चारों शिक्षकों ने नाबालिग पीड़िता के साथ गैंगरेप किया. इस दौरान दोनों महिला शिक्षकों ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली.
वीडियो वायरल और परीक्षा में फेल करने की धमकी दी:
पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज करवाई गई रिपोर्ट के अनुसार बेटी के विरोध करने पर महिला शिक्षकों ने उसे धमकी देकर की अगर इस बारे में किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा साथ ही परीक्षा में फेल कर देंगे. वहीं प्रिंसिपल जितेंद्र ने किसी को बताने पर कहा कि मेरा भाई मंत्री है में तुम्हें जान से मरवा दूंगा. इसी के चलते उसने घर पर किसी को नहीं बताया. थानाधिकारी के अनुसार इस छात्रा के अलावा भी तीन और छात्राओं ने इस स्कूल के शिक्षकों के खिलाफ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया है.

Leave a Reply