ईशनिंदा के तहत पाकिस्तान में मौत की सजा दी जाती है, जहां अक्सर अपराध के आरोप ही भीड़ की हिंसा को भड़काने के लिए काफी होते हैं।
डॉन डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना सियालकोट के वजीराबाद रोड पर हुई।
डॉन डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना सियालकोट के वजीराबाद रोड पर हुई।
नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को इलाके में भेजा गया है।पंजाब पुलिस के आईजी राव सरदार अली खान ने घटना का संज्ञान लिया।गुजरांवाला के क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया।
सियालकोटः पाकिस्तान के सियालकोट में खौफनाक और बर्बर वाकया सामने आया है। शुक्रवार को एक श्रीलंकाई नागरिक को प्रताड़ित कर मार डाला गया और फिर उसके शव को जला दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को इलाके में भेजा गया है।
पंजाब पुलिस के आईजी राव सरदार अली खान ने घटना का संज्ञान लिया और गुजरांवाला के क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया। डॉन डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना सियालकोट के वजीराबाद रोड पर हुई।
निजी कारखानों के श्रमिकों ने कथित तौर पर एक कारखाने के निर्यात प्रबंधक पर हमला किया और उसकी हत्या करने के बाद उसके शरीर को जला दिया। सियालकोट जिले के पुलिस अधिकारी उमर सईद मलिक ने कहा कि प्रियंता कुमारा के रूप में पहचाने जाने वाला व्यक्ति श्रीलंकाई नागरिक था।
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक कोई एपआईआर नहीं दर्ज की गई है। घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है। जलते हुए शव के चारों तरफ भीड़ मौजूद है। भीड़ धार्मिक नारे लगा रही है। समाचार एजेंसी पीटीआई के एक अधिकारी ने बताया कि कथित तौर पर कट्टरपंथी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के एक पोस्टर को फाड़ दिया।
A mob lynched a Sri Lankan manager of a sports factory in Sialkot accusing him of #blasphemy after he allegedly ripped off #TLP stickers from the factory wall. Hundreds of people gathered, beat him to death and then burnt his body #Pakistan pic.twitter.com/pN3GATyh97
— Mubashir Zaidi (@Xadeejournalist) December 3, 2021
जिसमें कुरान की आयतें लिखी हुई थीं और उसे कूड़ेदान में फेंक दिया। इस्लामिक पार्टी का पोस्टर कुमारा के कार्यालय से सटी दीवार पर चिपकाया गया था। ए फैक्ट्री के कुछ कर्मचारियों ने उन्हें पोस्टर हटाते हुए देखा और फैक्ट्री में बात फैला दी।





