पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर ट्विटर पर ट्रोल हो रहे हैं। उनका एक वीडियो टि्वटर पर खूब वायरल हो रहा है। वैसे तो यह वीडियो काफी पुराना है, लेकिन आज के दिन इसकी रेलिवेंसी है। असल में यह वीडियो 26 नवंबर को मुंबई अटैक से जुड़ा है।
क्या कहा था दिग्विजय सिंह ने
वायरल वीडियो में दिग्विजय सिंह किसी किताब का जिक्र कर रहे हैं। इसके बाद दिग्विजय सिंह कह रहे हैं कि मुंबई अटैक्स में कोई भी पाकिस्तानी शामिल नहीं था। उनके इस वीडियो को ट्वीट करके गौरव तिवारी नाम के शख्स ने लिखा है कि हम 26/11 के हमले को नहीं बोलेंगे। साथ ही यह भी नहीं भूलेंगे कि इन हमलों के बाद दिग्विजय सिंह ने क्या कहा था। गौरतलब है कि 26 नवंबर को मुंबई अटैक की बरसी होती है। आज मुंबई हमले में शहीद हुए तमाम लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।
पाकिस्तान था इन हमलों के पीछे
गौरतलब है कि पाकिस्तान से लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादी 26 नवंबर, 2008 को समुद्री मार्ग से मुंबई पहुंचे थे और उन्होंने गोलीबारी की थी। करीब 60 घंटे तक आतंकवादियों के खिलाफ चली कार्रवाई के दौरान मुंबई थम सी गई थी। इस आतंकवादी घटना में 166 लोगों की मौत हुई थी और कई अन्य घायल हुए थे। मारे गए लोगों में शहीद हुए 18 सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। हमले में शहीद हुए लोगों में तत्कालीन आतंकवाद-रोधी दस्ते (एटीएस) के प्रमुख हेमंत करकरे, सेना के मेजर संदीप उन्नीकृष्णन, मुंबई के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक कामते, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय सालस्कर और सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) तुकाराम ओंबले शामिल थे।
We cannot forget #MumbaiTerrorAttack 26/11 and @digvijaya_28 will not forget what you said after this attack! pic.twitter.com/g0T7Gc4mlt
— Gaurav Tiwari (@adolitics) November 26, 2021





