महाराष्ट्र के तीन शहरों में तनाव:त्रिपुरा हिंसा के विरोध में निकाले जा रहे जुलूस के दौरान पथराव; नांदेड, मालेगांव और अमरावती में माहौल बिगड़ा
त्रिपुरा में कई दिन से चल रही हिंसा की आग शुक्रवार को महाराष्ट्र के तीन शहरों में भी देखने को मिली। महाराष्ट्र के नांदेड, मालेगांव और अमरावती में दोपहर बाद हिंसा फैल गई। हालांकि, दोपहर बाद हिंसक हुआ माहौल तीनों ही शहरों में शाम होते-होते पुलिस के काबू में आ गया। फिलहाल तीनों शहरों में शांति है और भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है।
नांदेड में त्रिपुरा में हिंसा का विरोध जताने हजारों लोग सड़क पर उतर आए।
बंद के दौरान नांदेड जिले के शिवाजीनगर इलाके में भारी पथराव हुआ है। यहां कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई थी। यह घटना जबरदस्ती दुकानें बंद कराने के दौरान हुई। कई जगह पर पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की जानकारी भी सामने आई है। जिले के सभी आलाधिकारी अभी भी प्रभावित इलाके में मौके पर मौजूद हैं और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
नांदेड के SP प्रमोद कुमार ने देर रात बताया कि रजा अकादमी की तरफ से नांदेड में एक धरना आयोजित किया गया था। धरने में शामिल कुछ युवाओं ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने उचित बल का प्रयोग करते हुए उन्हें भगा दिया। शहर में 3-4 जगह ऐसी घटना हुई हैं। मामला दर्ज कर रहे हैं। अभी नांदेड में शांति है।
मालेगांव में बंद का आह्वान सुन्नी जमातुल उलमा, रेजा अकादमी और अन्य संगठनों ने किया था। बंद के दौरान हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर आ गए। शहर के पूर्वी हिस्से में बंद शांतिपूर्ण ढंग से रहा। हालांकि, शाम को युवकों के एक समूह ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास की दुकानों पर पथराव कर दुकानें बंद करने का प्रयास किया। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत खांडवी, उपाधीक्षक लता डोंडे, नगर थाना निरीक्षक धुसर समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
भीड़ ने मौके पर पहुंची रैपिड रिएक्शन फोर्स के वाहन पर भी पथराव किया। इसके बाद उन्हें कंट्रोल करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। इस घटना के बाद शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी जिहादी गदर मचाते रहे।
त्रिपुरा पुलिस के लगातार खंडन करने के बाद भी देश के तमाम कथित सेक्यूलर राजनेता, स्वघोषित बुद्धिजीवी तथा खान मार्केट गैंग के सदस्य लगातार इस तरह की अफवाहें फैलाते रहे कि त्रिपुरा में सांप्रदायिक हिंसा हो रही है तथा मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है.
त्रिपुरा पुलिस ने इन अफवाहों का जोरदार खंडन किया तथा कहा कि स्थिति ठीक है और जो फोटो/विडियो वायरल किए जा रहे हैं वो पुराने हैं लेकिन इसके बाद भी अफवाहें फैलाने का कराम जारी रहा. अब इन अफवाहों का शिकार महाराष्ट्र हुआ है जहां के नांदेड, अमरावती व मालेगांव में मजहबी उन्मादी भीड़ सड़क पर उतर पर उन्माद का नंगा नाच कर रही है.
खबर के मुताबिक़, त्रिपुरा के बहाने महाराष्ट्र में इस्लामिक लोगों द्वारा आज शुक्रवार को महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया गया था. भड़काऊ भाषण देकर जुम्मे के दिन मुसलमानों को इकट्ठा होने व ताकत दिखाने की बात कही गई. इसके बाद आज शुक्रवार को महाराष्ट्र के नांदेड, अमरावती व मालेगांव में मुस्लिम भीड़ सड़कों पर उतरी और देखते ही देखते हिंसा शुरू हो गई.
जुम्मे के दिन भारत बंद के आह्वान ने महाराष्ट्र के नांदेड़ सहित अमरावती व मालेगांव में हिंसक मोड़ ले लिया है. उन्मादी भीड़ द्वारा जबरदस्ती दुकाने बंद करवाई गई हैं और पुलिस पर भी पथराव हुआ है. पुलिस मौके पर पहुंच गई है और स्थिति को नियंत्रण करने के प्रयास किए जा रहे हैं. इस घटना ने नांदेड के शिवाजीनगर इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बना दिया है.
नांदेड़ में मुस्लिम संगठनों ने सड़कों पर आ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी हुई. … लेकिन कुछ ही देर में ये प्रदर्शन हिंसक हो गया और दुकानों को भी जबरदस्ती बंद करवाया गया. भारी संख्या में सड़कों पर पत्थर भी फेंके गए और पुलिस संग भी हाथापाई हुई. पुलिस मौके पर मौजूद है और आगे की जांच की जा रही है. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है और सरकार से स्थिति जल्द संभालने की अपील की है.





