अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का कथित करीबी सहयोगी गैंगस्टर रियाज भाटी की पत्नी रहनुमा भाटी ने कुछ खिलाड़ियों और राजनेताओं पर गंभीर आरोप लगातार सनसनी फैला दी है। रहनुमा भाटी ने 24 सितंबर को मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में रियाज भाटी, मुनाफ पटेल, राजीव शुक्ला, हार्दिक पांड्या और पृथ्वीराज कोठारी द्वारा बलात्कार-छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। रहनुमा भाटी के आरोपों की पुलिस जांच कर रही है, हालांकि अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है
गैंगस्टर रियाज भाटी की पत्नी ने हार्दिक सहित कई हाई-प्रोफाइल लोगों पर रेप का आरोप लगाया है। उसमें हार्दिक और मुनाफ पटेल के साथ बीसीसीआई के पूर्व चेयरमैन राजीव शुक्ला और एक पृथ्वीराज कोठारी का नाम सामने आया है।
रियाज भाटी की पत्नी ने मुंबई पुलिस को अर्जी दाखिल करते हुए बताया कि उसके साथ जबरन रेप किया गया है। उन्होंने अपनी शिकायत में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और मुनाफ पटेल के साथ-साथ कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला का भी नाम लिया है। रियाज अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का सहयोगी है और जबरन वसूली, जालसाजी, जमीन हथियाने के कई मामलों को देखता है।
शिकायत दाखिल करते हुए रहनुमा भाटी ने कहा कि जब वह 15 साल की थी तब उसकी शादी रियाज के साथ हुई थी। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि वो कई बार बलात्कार का शिकार हो चुकी है। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति ने उसे अपने दोस्तों, व्यापारिक सहयोगियों और अन्य लोगों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। उन्होंने कहा कि रियाज को मना करने पर वो मुझे और मेरे दो बच्चों को जान से मारने की धमकी देता है।
रहनुमा ने कहा कि रियाज ने उसे 2011-12 में एक पुरुष के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। उसने कहा कि उसे मुनाफ पटेल के साथ एक होटल में सोने के लिए भी मजबूर किया गया। इसके अलावा, पांड्या और उसके दो दोस्तों ने शराब के नशे में उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने शिकायत में लिखा, “शराब और नशीली दवाओं के प्रभाव में उन्होंने अप्राकृतिक यौन गतिविधियां कीं।”
रहनुमा ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मैरा बलात्कार किया था। शुक्ला ने उसकी तस्वीरें और वीडियो प्रसारित करने की धमकी भी दी और उनका उपयोग करके उसका शोषण करना जारी रखा। रहनुमा ने 2016 में अलग रहना शुरू कर दिया था, लेकिन 2019 में कथित तौर पर उनका अपहरण कर लिया गया और फिर से उसे वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया। वहीं खबर मिलने के बाद रियाज फरहार हो गया।
रहनुमा ने कथित तौर पर 24 सितंबर को मुंबई के सांताक्रूज में शिकायत दर्ज करवाई। यह भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 406, 420, 354, 354 (ए), 354 (बी), 509, 370, 376, 376 (डी), 377, 356, और 386 के तहत किए गए अपराधों के लिए दायर किया गया है। इसमें सूचना और प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 66 (ए) और 66 (ई) और पॉक्सो अधिनियम 2012 की कई धाराओं का भी उल्लेख है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रियाज़ भाटी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी है। वर्ष 2015 और 2020 में न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर वह देश से भागने की कोशिश में गिरफ्तार हो चुका है। इसके लिए रियाज़ ने फर्जी पासपोर्ट का सहारा लिया था। फरवरी 2020 में वह विदेश भागने की फिराक में था और मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया था। उस पर जमीन कब्ज़ाने, धोखाधड़ी, गोली चलाने के साथ रंगदारी माँगने के भी केस दर्ज हैं।
इसी वर्ष सितम्बर माह में उसकी अग्रिम जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर रखा है। साल 2006 में मुंबई के मलाड में एक जमीन पर अवैध कब्ज़े के लिए उसने दाऊद इब्राहिम गैंग के सदस्यों की मदद ली थी। उस पर जुहू और अम्बोली थानों में भी रंगदारी माँगने के केस दर्ज हैं। रियाज़ भाटी नेताओं के साथ तस्वीरें खिंचवाने का शौक़ीन बताया जाता है। उसकी फोटो लगभग हर पार्टी के नेताओं के साथ दिख जाती है।
साल 2010 में रियाज़ भाटी पर मकोका के तहत केस दर्ज हुआ था। तब रियाज़ ने अंधेरी के एक प्रोजेक्ट से एक बिल्डर पर बाहर हो जाने का दबाव बनाया था। रियाज़ का नाम मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह और बर्खास्त असिस्टेंट इंस्पेक्टर सचिन वाजे से भी जुड़ा है। बताया जा रहा है कि रियाज़ बारों से वसूली करता था। यह वसूली वो सचिन वाज़े के संरक्षण में किया करता था।





