भदोही से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक आरोपी ने एक युवती के साथ दोबारा से अपने साथियों की मदद से कथित तौर पर बलात्कार किया, जब वह अदालत से वापस लौट रही थी. पुलिस ने रविवार को इस बात की जानकारी दी और दो नामजद और एक अज्ञात समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के औराई थाना निवासी एक युवती से वाजिद अंसारी ने शादी का झांसा देकर बलात्कार किया और उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दो बार उसका गर्भपात कराया. पीड़िता ने 2019 में शिकायत दर्ज करवाई थी.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता मामले की सुनवाई के बाद 3 अगस्त 2021 को अदालत से वापस लौट रही थी. तभी आरोपी वाजिद अंसारी, उसके साथी लिप्पु खान और एक अज्ञात शख्स ने सुनसान इलाके में कार में खींच लिया और वाजिद अंसारी ने उसके साथ बलात्कार किया. पुलिस ने शनिवार रात आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट और धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया और अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उन्हें





