राजगढ़: ऑनलाइन गेम ने मध्यप्रदेश के राजगढ़ में एक 30 साल के युवक की जिंदगी छीन ली। वह ऑनलाइन गेम तीन पत्ती खेलता था। इसमें वह 10 लाख रुपए हार गया। वह यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने ट्रेन के आगे लेटकर जान दे दी।
उसका सिर और धड़ अलग हो गए। वह तीन बहनों मे इकलौता भाई था और दो बच्चों का पिता था। उसकी मौत से परिजन सदमें में हैं।
घटना रविवार की रात आठ बजे ब्यावरा के पास पडोनिया गांव की है। जहां राजगढ़ के विनोद दांगी ने गेम में 10 लाख गंवाने के बाद ट्रेन के आगे कटकर अपनी जान दे दी। उसका रेलवे ट्रैक पर पड़ा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के अनुसार, विनोद ऑनलाइन गेम 3 पत्ती गेम खेलने का आदि था। उसको इसकी लत लग गई थी। इसके लिए उसने कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों से रुपए उधार लिए थे। गेम में वह 10 लाख रुपए भी गंवा चुका था। वह दुकान पर बैठकर दिनभर गेम खेलता रहता था। पैसा हारने के बाद वह गुमसुम रहता था और कुछ दिन पहले वह घर में फांसी लगाने का प्रयास कर चुका है, लेकिन परिवार वालों की नजर पड़ गई तो उसे बचा लिया गया।
विनोद के पिता हेमराज दांगी बड़े किसान हैं। साथ ही ब्यावरा में भोपाल रोड पर सरपंच ढाबे के पास उनका बड़ा कॉम्प्लेक्स है। इसमें 7 से 8 दुकानें हैं। सभी किराए पर हैं। विनोद यह कॉम्प्लेक्स देखता था। गेम की आदत ऐसी पड़ी कि दुकानदारों से पैसे उधार लेता रहा और गेम में हारता रहा और कर्ज से परेशान होकर उसने जान दे दी। विनोद तीन बहनों में इकलौता भाई था। विनोद शादीशुदा था, उसके दो बेटे भी हैं। वहीं ब्यावरा देहात थाना प्रभारी आदित्य सोनी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। परिवार के बयान भी लिए जाएंगे।
Mnsnews > Uncategorized > ऑनलाइन गेमिंग ने ली एक और जान,बचाइए अपने बच्चों को
You Might Also Like
ये है कांग्रेस का सच,कन्वर्शन गैंग का सच
February 25, 2026
मिल गया मियां मोहम्मद जहांगीर को घर बुलाने का नतीजा
February 22, 2026
पति पत्नी दोनों को फांसी की सजा,मरने तक लटकाओ
February 21, 2026





