टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच में भारत के हारने के बाद इंटरनेट मीडिया पर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाय था।
बागपत, जेएनएन। टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच में भारत के हारने के बाद इंटरनेट मीडिया पर पाकिस्तान जिंदाबाद की पोस्ट डालने वाले आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
24 अक्टूबर को टी-20 का मैच भारत व पाकिस्तान के बीच हुआ था। भारत के हारने पर कुछ लोगों ने पाकिस्तान जिदाबाद के नारे लगाते हुए इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट डाली थी। सीएम योगी ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। चांदीनगर थाना क्षेत्र के खट्टा प्रह्लादपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने भी इंटरनेट मीडिया पर पाकिस्तान जिदाबाद की पोस्ट डालकर कमेट किया था। गांव के अखिलेश पुत्र सुभाष ने आरोपित पर कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपित वसीम पुत्र बाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार रात उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने आरोपित वसीम को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। चांदीनगर एसओ सतेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है। ग्राम सचिव पर पड़ोसी युवक ने झोंका फायर
सूप गांव में डयूटी से वापस घर लौट रहे ग्राम सचिव पर उसके ही पड़ोसी ने गाली गलौज करते हुए तमंचे से फायर कर दिया, जिसमें ग्राम सचिव बाल-बाल बच गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर नवेंद्र सिरोही ने बताया कि सूप निवासी ग्राम सचिव विजित तोमर खेकड़ा ब्लाक में तैनात है। शाम को डयूटी से अपने घर जा रहा था। जब वह अपने घर के पास पहुंचा तो पहले से ही घात लगाए बैठे गुरमीत पुत्र सुनिल निवासी सूप ने गाली गलौज करते हुए उस पर फायर कर दिया। विजित ने भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गुरमीत उससे रंजिश रखता है। जिससे जान का खतरा बना हुआ है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपित गुरमीत के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।





