Friday, February 27, 2026
Uncategorized

दाऊद इब्राहिम के असर में महाराष्ट्र के मंत्री,एनसीपी ,कांग्रेस तिलमिलाई, कैलाश विजयवर्गीय का सीधा वार

एकतरफ परमबीर सिंह का साथ देते रहे एक तरफ सचिन वाजे का उपयोग करते रहे वसूली में उसपर एनसीपी मंत्री का दामाद नशे के कारोबार में पकड़ाया और वही एनसीपी के मंत्री आजकल विसिलब्लोअर बना हुआ है,नाम मियां नवाब मलिक।

आर्यन खान ड्रग्स केस को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। एक तरफ जहां इस मामले में एनसीबी के अधिकारी समीर वानखेड़े सवालों के घेरे में हैं और एनसीपी ने उनपर संगीन आरोप लगा रही है तो दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी अब समीर वानखेड़े के समर्थन में उतर आई है। भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एनसीपी नेता नवाब मलिक पर तीखा पलटवार करते हुए हा कि आखिर कैसे महाराष्ट्र में कोई ईमानदार सेंटर का अधिकारी काम कर सकता है।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि नवाब मलिक का बयान दर्शाता है कि केंद्र के ईमानदार अधिकारियों का महाराष्ट्र में काम करना कितना मुश्किल है। दाऊद इब्राहीम हमारे देश में नहीं है लेकिन उसका प्रभाव महाराष्ट्र के सरकार के मंत्रियों पर है। बता दें कि नवाब मलिक ने एक ट्वीट करके समीर वानखेड़े को दाऊद का एजेंट बताया था। उन्होंने ट्वीट करके समीर वानखेड़े का जन्म प्रमाण पत्र शेयर किया और लिखा कि समीर वानखेड़े फर्जी व्यक्ति है, समीर दाऊद वानखेड़े का यहां से शुरू हुआ फर्जीवाड़ा। इस व्यक्ति ने अपने जन्म प्रमाण पत्र में छेड़छाड़ की और इनके पिता ने धर्म बदलने के बाद जो नाम रखा था उसे सही किया। इसी आधार पर यह जन्म प्रमाण पत्र निकला है।

वहीं इन आरोपों पर समीर वानखेड़े ने कहा कि यह एक अपमानजनक कदम है और उनकी निजता पर हमला है। जिस तरह से पिछले कुछ दिनों में मंत्री ने काम किए हैं उससे मेरे और मेरे परिवार पर मानसिक और भावनात्माक दबाव बढ़ा है। गौर करने वाली बात है कि नवाब मलिक ने जो तस्वीर शेयर की है उसमे समीर के पिता का नाम दाऊद लिखा है। जबकि समीर वानखेड़े का कहना है कि मेरे पिता का नाम ज्ञानदव है जो आबकारी अधिकारी थे।

वहीं समीर की पत्नी ने भी नवाब मलिक के आरोपों पर पलटवार करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की। तस्वीरें शेयर करके क्रांति रेडकर वानखेड़े ने लिखा मैं और मेरे पति समीर हिंदू परिवार में पैदा हुए, हमने कभी भी धर्म परिवर्तन नहीं किया। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। समीर के पिता भी हिंदू हैं और उन्होंने मुस्लिम महिला से शादी की थी जोकि अब इस दुनिया में नहीं हैं। समीर की पहली शादी 2016 में खत्म हो गई है और उन्होंने स्पेशल मैरिज एक्ट से 2016 में तलाक लिया था जबकि मेरा समीर से 2017 में हिंदू मैरिज एक्ट के तहत विवाह हुआ था। उन्हें दाऊद का एजेंट तक करार दे दिया है।

Leave a Reply