छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मध्य प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री प्यारेलाल कंवर के परिवार के तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मध्य प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री प्यारेलाल कंवर के बेटे, बहू और पोती के अज्ञात लोगों ने कोरबा जिले में हत्या कर दी। कोरबा जिले के भैसमा गांव में तीनों का शव मिला है। पुलिस का कहना है कि इन तीनों की हत्या धारदार हथियार से की गई है।
कोरबा के एसपी अभिषेक मीना ने कहा कि हरीश कंवर, सुमित्रा कंवर और आशी कंवर (5) घर में मृत पाए गए हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ चल रही है। मौके पर पुलिस अधिकारी मुस्तैद हैं। इसके अलावा, मामले की खबर सुनकर मंत्री जय सिंह अग्रवाल समेत कांग्रेस के सीनियर नेता घटना स्थल पर पहुंचे हैं।
Mnsnews > Uncategorized > दिग्विजय सिंह के उप मुख्यमंत्री रहे प्यारेलाल कंवर के परिवार में 3 कई हत्या
You Might Also Like
सलमान मुसलमान ने खुद को बताया राकेश हिन्दुओं निम्न
February 26, 2026
जब हिजड़ों जैसे बैठी रही भारत सरकार
February 26, 2026
ये है कांग्रेस का सच,कन्वर्शन गैंग का सच
February 25, 2026





