Monday, September 21, 2026
Uncategorized

केजरीवाल ने लाकडाउन लगा कर कहा,मत जाओ प्रवासी मजदूरों, मैं हूँ ना,मजदूर बोले इसीलिए जा रहे

 

दिल्ली में 6 दिन के लॉकडाउन का ऐलान, केजरीवाल बोले- किसी बड़ी त्रासदी से बचने के लिए उठाया कदम

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में एक हफ्ते की लॉकडाउन की घोषणा करते हुए प्रवासी लोगों से दिल्ली नहीं छोड़कर जाने की अपील की पर उसका कोई असर नहीं हुआ। घोषणा होते ही लोगों ने बोरिया-बिस्तर समेट कर अपने गांव के लिए बस या ट्रेन पकड़ ली। सोमवार रात तक आनंद विहार आईएसबीटी पर पिछले साल जैसा दृश्य दिखाई देने लगा।

वैसे, अरविंद केजरीवाल ने प्रवासी कामगारों से कहा था कि ‘मैं हूं ना’, पर उसके बाद भी आनंद विहार आईएसबीटी पर हजारों लोगों को अपने घर रवाना होने के लिए बस पाने की कोशिश करते देखा गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आनंद विहार पर आईएसबीटी और रेलवे स्टेशन पर 5,000 से अधिक लोग पहुंच गए और यह संख्या बढ़ती जा रही है।

इससे पहले केजरीवाल ने दिन में लॉकडाउन की घोषणा करते हुए राजधानी में रहने वाले बाहरी कामगारों से अपील की थी कि यह लॉकडाउन छोटा रहने की उम्मीद है, इसलिए वे दिल्ली छोड़कर नहीं जाएं।

दिल्ली के स्कूलों में 20 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी गर्मी की छुट्टियां, कोरोना के कारण केजरीवाल सरकार ने बदला शेड्यूल
राजधानी में सोमवार यानी 19 अप्रैल रात 10 बजे से अगले सोमवार सुबह पांच बजे तक के लॉकडाउन की घोषणा करते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘मैं हूं ना, मुझ पर भरोसा रखो।’

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि लॉकडाउन की अचानक घोषणा के बाद हजारों की संख्या में लोग आनंद विहार आईएसबीटी पहुंचने लगे।
इलाके में तैनात पुलिसकर्मी भी लोगों को समझाने और लौटाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि प्रवासी कामगारों को आशंका है कि दिल्ली में रोजाना कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, ऐसे में लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है।

Leave a Reply