देश में तेजी से फैलते कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कोरोना टीकाकरण को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 1 मई से 18 साल से ऊपर वाले भी कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे। भारत सरकार ने 1 मई से COVID-19 टीकाकरण के तीसरे चरण के रणनीति की घोषणा की। 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग टीका लगवा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉक्टरों की बैठक के बाद ये बड़ा फैसला लिया है। मोदी सरकार ने देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच कोरोना वैक्सीनेशन अभियान तेज करने के इस फैसले से बड़ी राहत मिल सकती है।
टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण (Coronavirus Vaccination phase 3) में टीकों की खरीद और टीका लगवाने की पात्रता में ढील दी जा रही है। कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण में करीब 90 करोड़ लोगों को टीका लग सकेगा। राज्यों को वैक्सीन खरीदने और बांटने की भी छूट दी जाएगी। वैक्सीन बनाने वाली कंपनियां राज्यों को 50 प्रतिशत वैक्सीन दे सकेंगी। राज्य सीधे कंपनियों से वैक्सीन खरीद सकेंगे।
सरकार ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले लोगों, 45 साल से अधिक उम्र के लोगों समेत प्राथमिकता वाले समूहों को दूसरी खुराक देने में प्राथमिकता दी जाएगी। टीका निर्माताओं को उनकी 50 प्रतिशत तक आपूर्ति पूर्व घोषित दाम पर राज्य सरकारों और खुले बाजार में बेचने का अधिकार दिया गया। राज्यों को टीका निर्माताओं से अतिरिक्त खुराक सीधे खरीदने का अधिकार दिया जाएगा।
Coronavirus Vaccination in india:
बड़ी खबर, 1 मई से 18 साल से ऊपर का हर शख्स लगवा सकेगा टीका
सरकार ने एक मई से कोरोना वैक्सीनेशन के तीसरे चरण की शुरुआत की घोषणा की है। 1 मई से 18 साल से ऊपर का हर शख्स कोरोना का टीका लगवा सकेगा। अभी तक 45 साल से ऊपर के लोगों को ही कोरोना का टीका लग रहा था।
कोरोना वैक्सीनेशन पर सरकार का बड़ा फैसला, 1 मई से 18 साल के ऊपर के सभी लोग लगवा सकेंगे टीका
अब प्राइवेट सेक्टर और राज्य सरकारें भी सीधे वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों से खरीद सकेंगी टीका
वैक्सीन कंपनियां 50 प्रतिशत वैक्सीन केंद्र के लिए रखेंगी, बाकी को खुले बाजार और राज्यों को दे सकेंगी
अब तक जिनके लिए सरकारी अस्पतालों में टीके मुफ्त थे, उनके लिए आगे भी मुफ्त रहेंगे
तीसरे चरण के वैक्सीनेशन के लिए ये रणनीति
– प्राथमिकता वाले समूहों को पहले की तरह फ्री वैक्सीन जारी रहेगी यानी हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 45 साल की उम्र के सभी लोगों के लिए सरकारी अस्पतालों में कोरोना का टीका मुफ्त होगा
– तीसरे चरण में टीकों की खरीदारी के नियमों में ढील दी गई है
– राज्यों को अब सीधे वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों से अतिरिक्त खुराक लेने का अधिकार होगा





