Sunday, March 29, 2026
Uncategorized

11 बार वैक्सीन लगवा चुका ये,अब इसको वैक्सीन की लत लग गयी,डाक्टर भी आश्चर्य में

 

बिहार के मधेपुरा जिले के रहने वाले 84 साल के एक बुजुर्ग ने दावा किया है कि वो कोविड की वैक्सीन 11 बार लगवा चुके हैं। ब्रह्मदेव मंडल नाम के इस शख्स के दावे के बाद बिहार के स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई है और राज्य के स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच शुरू कर दिया है। ब्रह्मदेव मंडल मधेपुरा के उदाकिशुनगंज के औराई गांव के रहने वाले हैं, जिन्हें स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को तब पकड़ लिया गया, जब वह 12वीं बार कोविड वैक्सीन लगवाने के फिराक में थे। रिपोर्ट के मुताबिक वहां पर लोगों ने उनकी शिनाख्त कर ली और उन्हें वैक्सीन लगाने से मना कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक उन्होंने इसके लिए अपने परिवार के नजदीकी सदस्यों की अलग-अलग आईडी और मोबाइल फोन नंबरों का भी इस्तेमाल किया।(पहली तस्वीर-ट्विटर से)

'सरकार ने बहुत बढ़िया चीज बनाई है'

‘सरकार ने बहुत बढ़िया चीज बनाई है’

मंडल का दावा है कि वह पोस्टल डिपार्टमेंट से रिटायर्ड कर्मचारी हैं और उन्हें कोरोना वैक्सीन की पहली डोज 13 फरवरी, 2021 को लगी थी। उसके बाद उन्होंने पिछले साल मार्च, मई, जून, जुलाई और अगस्त में लगातार इसके टीके लगवाए। सितंबर में उन्होंने अपना आधार कार्ड, वोटर आईडी और बाकी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर तीन बार वैक्सीन

लगवाई। इस तरह से उनका दावा है कि वह बीते साल 30 दिसंबर तक 11 बार कोरोना वैक्सीन की डोज लगवा चुके हैं। उन्होंने इस तरह से वैक्सीन लगावने के सनक का कारण बताने से पहले कहा कि ‘सरकार ने बहुत ही बढ़िया चीज (वैक्सीन) बनाई है।’

स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आदेश दिए

स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आदेश दिए

कोविड वैक्सीन की खुराक लगवाने में हुई इस तरह की घोर लापरवाही को लेकर जब मधेपुरा के सिविल सर्जन डॉक्टर अमरेंद्र प्रताप शाही से सवाल हुआ तो वो बोले- ‘सच का पता लगाने के लिए हमने पहले ही जांच का आदेश दे दिया है। जांच के बाद पता चलेगा कि उस शख्स ने कोविड वैक्सीन की इतनी डोज कैसे लगवा ली।’ रिपोर्ट के मुताबिक उस शख्स ने इस तरह से वैक्सीन की डोज कई केंद्रों पर जाकर लगाई है और यहां तक की दूसरे जिलों में भी इसके लिए गया है।

कई तरह के दस्तावेज का किया इस्तेमाल

कई तरह के दस्तावेज का किया इस्तेमाल

वैसे उस बुजुर्ग व्यक्ति का कहना है कि उसने 11 बारे टीके लगवाने के लए 8 बार अपना आधार कार्ड और मोबाइल नंबर इस्तेमाल किया और तीन बार अपना मतदाता पहचान पत्र और पत्नी के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया। गौरतलब है कि इससे पहले भी कोविड वैक्सीन की डोज लगवाने और आरटी-पीसीआर को लेकर भी इस तरह की धांधली की शिकायतें मिल चुकी हैं।

हर टीके से आराम मिलने का कर रहा है दावा

हर टीके से आराम मिलने का कर रहा है दावा

सबसे हैरानी की बात है कि मंडल का दावा है कि हर बार कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने के बाद उसने बहुत ही अच्छा महसूस किया है। उनका कहना है कि टीके की शुरुआत से पहले उन्हें कई तरह की दिक्कतें थीं। खासकर घुटनों में काफी दर्द रहता था। लेकिन, हर टीके के बाद उनकी परेशानियां खत्म होती चली गईं। उनके मुताबिक अब उन्हें किसी तरह का दर्द भी नहीं होता।

Leave a Reply