Wednesday, February 25, 2026
Uncategorized

1127 किलो गांजा पकड़ा,मुम्बई NCB ने,समीर वानखेड़े ने जानकारी दी

मुंबई एनसीबी बड़ी कार्रवाई, महाराष्‍ट्र के नांदेड में 1.1 टन गांजा पकड़ा, जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने जानकारी दी

मुंबई एनसीबी ने सोमवार को सुबह नांदेड़ जिले में 1127 किलोग्राम गांजा की खेप जब्त की। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि इसे आंध्र प्रदेश से महाराष्ट्र लाया जा रहा था।

मुंबई एनसीबी ने सोमवार को सुबह नांदेड़ जिले में 1127 किलोग्राम ड्रग्‍स (गांजा) की खेप जब्त की। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि इसे आंध्र प्रदेश से महाराष्ट्र लाया जा रहा था। दो लोगों को पकड़ा गया है जिनको कोर्ट में पेश किया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन से जुड़े क्रूज ड्रग्‍स केस मामले में वसूली के आरोपों की जांच कर रहे एनसीबी की एसईटी ने अभी तक 12 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए हैं। एनसीबी के उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह की मानें तो कुछ महत्वपूर्ण गवाहों के बयान अभी दर्ज किए जानें हैं।

 

एसआइटी एनसीबी के मंडल निदेशक समीर वानखेड़े का बयान दर्ज कर चुकी है। यही नहीं आर्यन खान का बयान भी लिया जा चुका है। समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक एनसीबी के अधिकारियों पर रिश्वतखोरी के आरोप लगाने वाले प्रभाकर सैल ने भी हाल ही में अपना बयान दर्ज कराया था।
हाल ही में एनसीबी ने मादक पदार्थों से जुड़े एक मामले में राकांपा नेता नवाब मलिक के दामाद समीर खान और दो अन्य आरोपियों की आवाज के नमूने लेने की अनुमति मांगने के लिए मुंबई की एक विशेष अदालत का दरवाजा खटखटाया था। समीर खान एवं दो अन्य को जनवरी में गिरफ्तार किया गया था।

Leave a Reply